Burhanpur Tourist Place: बुरहानपुर एक प्राचीन शहर है. यहां पर आज भी कहीं पर पुराने जमाने के स्मारक मौजूद है. उसमें से एक स्मारक है बारादरी यह ताप्ती नदी के तट पर मौजूद है. इसका निर्माण जहांगीर ने अपने कार्यकाल में करवाया था. यह स्मारक पत्थर और छूने से निर्मित किया गया है. चारों ओर बाहर प्रवेश द्वार है. इसके अंदर विशाल बरामदा एवं छोटे-छोटे कक्षों का निर्माण किया गया है. इस स्मारक का उपयोग मुगल काल में अमोद के रूप में किया जाता था आज भी यह स्मारक मौजूद है. यह कपलों की पहली पसंद बन गया है लोग यहां पर फोटो शूट करवाने के लिए पहुंचते हैं.