मोबाइल लूटने वाले सलमान और साहिल।
इंदौर के खजराना में एक फोटोग्राफर का मोबाइल लूटकर भागने वाले बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा है। आरोपियों के पास से 10 लूट के मोबाइल बरामद हुए हैं। आरोपी उस समय मोबाइल लेकर भागे जब फोटोग्राफर अपने भाई के लिए मोबाइल से रोबोट चौराहे के पास रैपिडो
.
पुलिस ने पकड़ने के बाद बदमाशों को जुलूस की तरह लेकर आए।
प्रकाश ने बताया था कि वह उज्जैन के बड़नगर का रहने वाला है। शादियों में फोटोग्राफर का काम करता है। यहां पर अपने भाई प्रवीण के साथ साहिल रेसीडेंसी जाने के लिए खड़ा था। इस दौरान रैपिडो बुक रहा था। तभी बदमाश वहां बाइक से पहुंचे थे। उन्होंने मोबाइल पर झपट्टा मारा ओर फरार हो गया। जब उनका पीछा करने लगे तो एक अन्य युवक सुखदेव के भी मोबाइल लूट की जानकारी मिली। पुलिस ने इस मामले में सीसीटीवी निकाले। इसके बाद सोमवार को दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। टीआई के मुताबिक सलमान सब्जी का ठेला लगाने का काम करता है। वहीं साहिल ऑटो रिक्शा चलाता है। दोनों अपने शौक मौज पूरे करने के लिए लूट की वारदात करते थे। आरोपियों से लूट के मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है।