Gardening Tips: इन खुशबूदार फूलों से हर मौसम में महक उठेगा गार्डन, सर्दियों में भी घर बनेगा परफ्यूम जैसा

Gardening Tips: इन खुशबूदार फूलों से हर मौसम में महक उठेगा गार्डन, सर्दियों में भी घर बनेगा परफ्यूम जैसा


Last Updated:

Gardening Tips: अगर गार्डन में फूल हों और उनमें खुशबू न आए तो वह थोड़ा रुखा लगता है. खुशबूदार फूलों से गार्डन का वातावरण खुशनुमा रहता है. लोग बारिश के मौसम में फूलों के पौधे लगाना बेहतर मानते है. अगर आप भी अपने गार्डन में खुशबूदार फूलों के पौधे लगाना चाहते है ताकि सर्दियों में आपका घर महक उठे तो इन विशेष पौधों को जरूर लगाएं. ये पौधे आपके गार्डन को परफ्यूम की तरह महका देंगे.

हर मौसम में गार्डन को महकाने के लिए खुशबूदार फूलों के पौधे सबसे अच्छा विकल्प होते हैं. रात की रानी, चमेली, रजनीगंधा, गुलाब और मोगरा जैसे फूल न केवल बगीचे को खूबसूरत बनाते है बल्कि उनकी भीनी-भीनी खुशबू से वातावरण भी सुखद हो जाता है. ये पौधे आसानी से गमले या जमीन में लगाए जा सकते है और थोड़ी देखभाल में शानदार फूल देते है. गार्डन में सजावटी पौधों के साथ-साथ खुशबूदार फूलों को प्राथमिकता दी जाती है.

अगर गार्डन में फूल हों और उनमें खुशबू न आए तो वह थोड़ा रुखा लगता है. खुशबूदार फूलों से गार्डन का वातावरण खुशनुमा रहता है. लोग बारिश के मौसम में फूलों के पौधे लगाना बेहतर मानते है. अगर आप भी अपने गार्डन में खुशबूदार फूलों के पौधे लगाना चाहते है ताकि सर्दियों में आपका घर महक उठे तो इन विशेष पौधों को जरूर लगाएं. ये पौधे आपके गार्डन को परफ्यूम की तरह महका देंगे क्योंकि ये फूल विंध्य क्षेत्र की मिट्टी में अच्छे से फलते-फूलते है.

रात की रानी का पौधाः गार्डनिंग एक्सपर्ट छवि केशरी ने बताया कि गार्डन को खुशबूदार बनाने के लिए रात की रानी सबसे बेहतरीन पौधा है. यह शाम होते ही खुशबू फैलाता है. इसे गमले या जमीन दोनों जगह लगाया जा सकता है. इसे हल्की छांव और नियमित पानी की जरूरत होती है. रात की ठंडी हवाओं में इसकी खुशबू दूर तक फैलती है.

चमेली का पौधाः चमेली का पौधा गार्डन की खूबसूरती के साथ खुशबू भी फैलाता है. इसकी छोटी सफेद कलियां दिन और रात दोनों समय सुगंध देती है. इसे धूप वाली जगह में लगाना सबसे अच्छा रहता है. पौधे को समय-समय पर छांटने और पर्याप्त पानी देने से यह तेजी से बढ़ता है और इसमें अधिक फूल खिलते है.

रजनीगंधा का पौधाः गार्डन में रजनीगंधा के पौधे की खुशबू सबसे अच्छी मानी जाती है. रजनीगंधा पौधे की खुशबू से दिमाग शांत रहता है. इसकी लंबी डंडियों पर सफेद फूल खिलते है जो मीठी सुगंध देते है. इसे अच्छी धूप और थोड़ी नमी वाली मिट्टी चाहिए. कंदों से इसकी खेती आसानी से हो सकती है. रजनीगंधा इत्र बनाने में भी काम आती है. इत्र बनाने के लिए बाजार में रजनीगंधा की भारी मांग रहती है.

देसी गुलाब का पौधाः गुलाब फूल को हर गार्डन की शान कहा जाता है. गार्डन में अगर गुलाब का पौधा ना हो तो वह गार्डन नहीं लगता है. अलग-अलग रंगों में मिलने वाले गुलाब सुंदरता के साथ मोहक खुशबू भी बिखेरते है. इसे भरपूर धूप और उपजाऊ मिट्टी की जरूरत होती है. पौधे को समय-समय पर खाद और पानी देने से यह ज्यादा फूल देता है.

मोगरा का पौधाः मोगरा के पौधे में खिलने वाला सफेद फूल गार्डन को महका देता है. इसे धूप और हल्की नमी वाली मिट्टी में लगाना बेहतर रहता है. गर्मियों में यह सबसे ज्यादा फूल देता है. इसकी बेल जैसा आकार सहारा देने पर यह अधिक फैलता है और गार्डन में सुंदर दृश्य बनाता है.

homelifestyle

इन खुशबूदार फूलों से हर मौसम में महक उठेगा गार्डन, घर बनेगा परफ्यूम जैसा



Source link