बालाघाट नगरीय क्षेत्र में 25 नवंबर को सुबह 9:30 बजे से 11 बजे तक विद्युत सप्लाई बाधित रहेगी। विद्युत कंपनी ने पॉलिटेक्निक कॉलेज रोड स्थित केविन हॉस्पिटल के सामने 11 केवी तारों के बीच गैप कम होने के कारण सुधार कार्य के लिए सूचना जारी की है। तारों के ट
.
जारी सूचना के अनुसार, नगरीय क्षेत्र के रेलवे स्टेशन और मोतीनगर फीडर से जुड़े इलाकों में बिजली बंद रहेगी। रेलवे स्टेशन फीडर से प्रभावित होने वाले क्षेत्रों में आईजी ऑफिस, एमएलबी स्कूल, सीएम राइज स्कूल, पवार छात्रावास, मिताली अस्पताल, आयुष्मान अस्पताल, सोगापथ, मार्डीकर गली।
ऋषि कॉम्प्लेक्स, हनुमान चौक, लक्ष्मी पथ, स्वर्ण इंजीनियरिंग, झूलेलाल धर्मशाला, डॉ. महाजन, होटल मल्लिकार्जुन, होटल मिडटाउन, होटल गुलमोहर, डॉ. विकास बिसेन, प्रकाश टायर, नया राममंदिर, रेलवे स्टेशन, श्याम मॉल, महाराणा प्रताप चौक।
स्नेह नगर, एक्सिस बैंक, केशर प्लाजा, धनराज कॉम्प्लेक्स, बागरेचा कॉम्प्लेक्स, पुराना पंजाब बैंक, आरोग्य हॉस्पिटल, इनकम टैक्स ऑफिस, गोंदिया रोड, रेलवे स्टेशन एचटी कनेक्शन और डॉ. चतुरमोहता अस्पताल शामिल हैं।
11 केवी तारों के बीच गैप कम करने का कार्य किया जाएगा।
इन इलाकों की लाइट बंद रहेगी
इसी तरह, मोतीनगर फीडर से चौधरी आटा चक्की, केविन हॉस्पिटल, मोती तालाब क्षेत्र, जैन अस्पताल, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, माहुले हार्डवेयर गली, केदार प्लाजा, गायत्री मंदिर रोड, हीरो सर्विस सेंटर, प्रेम नगर, हीरो सर्विस एजेंसी, शिव मंदिर, नर्मदा नगर, दुर्गा मंदिर, एचपी गैस एजेंसी।
बर्फ फैक्ट्री, शारदा नगर, परमार उद्योग, सरस्वती नगर, विवेकानंद कॉलोनी, राधाकृष्ण स्कूल, गुजराती समाजवाड़ी, स्नेह नगर, वैध लॉन, गणपति अस्पताल, बब्बू टायर, आरोग्य अस्पताल, गोंदिया रोड, गुरुनानक पेट्रोल पंप, हरिओम मंगल भवन और रेलवे स्टेशन फाटक तक का पूरा क्षेत्र प्रभावित रहेगा।
