विजेता टीम को ट्राफी देकर सम्मानित किया गया।
डॉक्टर हीरसिंह गौर जंयती के मौके पर चल रहे गौर उत्सव के सातवें दिन अब्दुल गनी स्टेडियम में विश्वविद्यालय की महिला शिक्षकों और छात्राओं की चार टीमों के बीच मैत्री मैच खेले गए। पहला मैच टीम-ए और सी के बीच हुआ। जिसमें टीम-ए की कप्तान डॉ. सरोज आनंद ने टॉ
.
टीम-सी ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी विपक्षी टीम-ए को निर्धारित 8 ओवर में दो विकेट खोकर 43 रनों का लक्ष्य दिया। टीम-ए ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 18 रन ही बना सकी। इस मैच की प्लेयर ऑफ द मैच रागिनी रही।
दूसरा मुकाबला टीम-बी और डी के बीच हुआ। जिसमें टीम-डी की कप्तान ओमिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। जिसमें अच्छी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 8 ओवरों पर दो विकेट के नुकसान पर 66 रन बनाएं। जवाब में 67 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम-बी दो विकेट पर 48 रन ही बना सकी।
इस रोमांचक मुकाबले को टीम-डी ने 18 रनों से जीतकर फाइनल में जगह बनाई। मैच में पलक जैन ने बल्लेबाजी करते हुए चार चौके की मदद से 18 गेंदों में 27 रन बनाए। जिसके लिए प्लेयर आफ द मैच दिया गया
मैत्री मैच का फाइनल टीम-सी ने जीता मैत्री क्रिकेट का फाइल मुकाबला टीम-डी और सी के बीच खेला गया। जिसमें टीम-सी की कप्तान रागिनी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए तीन विकट खोकर 57 रन बनाए। जिसमें नैंसी ने अहम भूमिका निभाई।
इस रोमांचक मुकाबले में कप्तान ओमिका सिंह की टीम-सी लक्ष्य का पीछा करते हुए 37 रन ही बना सकी। टूर्नामेंट की हाईस्कोरर रही पलक जैन को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया।
मैत्री महिलाओं और छात्राओं के टूर्नामेंट में प्रो. केशव, समन्वयक डॉ. विवेक बी साठे, कृष्ण कुमार, महेंद्र कुमार बाथम, डॉ. मनोज जैन, डॉ. प्रभुकांत समेत विश्वविद्यालय की महिला प्रोफेसर्स, स्टाफ शामिल मौजूद रहे।