निवाड़ी जिले के ओरछा में चल रहे राम विवाह महोत्सव का उत्साह है। ऐतिहासिक रामराजा सरकार मंदिर में लाखों श्रद्धालु उमड़े, जहां पर परंपरा के अनुसार पंगत का आयोजन किया गया। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी इस कार
.
शिवराज सिंह चौहान विशेष तौर पर ओरछा पहुंचे और सीधे मंदिर प्रांगण में गए। उन्होंने रामराजा सरकार के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना की।
पूर्व सीएम बोले- मेरा सौभाग्य कि भगवान के चरणों के दर्शन कर पाया
इस अवसर पर उन्होंने कहा, “आज रामराजा सरकार का विवाह महोत्सव है और कल धर्म ध्वजा लहराने वाली है। मेरा सौभाग्य है कि भगवान के चरणों के दर्शन कर पाया।” उन्होंने सभी के स्वस्थ और निरोगी रहने की कामना रामराजा सरकार से की।
सदियों पुरानी परंपरा के तहत मनाए जा रहे इस महोत्सव में लाखों भक्तों की आस्था उमड़ पड़ी। पंगत में मंत्रोच्चार, भजन और उत्सव की गूंज के साथ ओरछा नगरी चमक उठी। यह आयोजन सदियों से बुंदेलखंड की पहचान रहा है।
शिवराज के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए थे। उन्होंने लोगों से भेंट भी की और इस आयोजन को ‘अद्वितीय सांस्कृतिक विरासत’ बताया। उनके साथ भाजपा विधायक अनिल जैन समेत भाजपा पदाधिकारी और भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश पटेरिया भी मौजूद रहे।