200 corona patients confirmed, fourth death due to infection, positive on 5th August, died in Dahod | 200 हुए कोरोना मरीज, संक्रमण से चौथी मौत की पुष्टि, 5 अगस्त को दाहोद में मृत निकला पॉजिटिव

200 corona patients confirmed, fourth death due to infection, positive on 5th August, died in Dahod | 200 हुए कोरोना मरीज, संक्रमण से चौथी मौत की पुष्टि, 5 अगस्त को दाहोद में मृत निकला पॉजिटिव


झाबुआ2 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • कल्याणपुरा में एक साथ 5 मरीज आए सामने

जिले में कोरोना मरीजों की संख्या 200 हो गई। गुरुवार रात से शुक्रवार शाम तक 16 नए केस सामने आए। कोरोना जिले में कितनी तेजी से बढ़ रहा है, ये इसी से समझ सकते हैं कि पहला केस मिलने के बाद से 100 केस 79 दिन में सामने आए थे। लेकिन बाद के 100 केस महज 15 दिन में पॉजिटिव आ गए। कोरोना से मृतकों की संख्या भी 3 से बढ़कर 4 हो गई। 5 तारीख को दाहोद में उपचार के दौरान मृत थांदला निवासी 70 साल के रिटायर्ड प्राचार्य की रिपोर्ट शुक्रवार रात पॉजिटिव मिली। जिले में ये कोरोना से मरने वाले पहले मरीज हैं, जिनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है। शुरुआती 100 केस मिलने के बाद संक्रमण 5 गुना तेजी से फैल रहा है। ये स्थिति तब है, जब 20 से 28 जुलाई के बीच के जांच की रफ्तार कम हो गई थी। यहां सैंपलिंग किट खत्म हो गई थी और इंदौर से रिपोर्ट नहीं आ पा रही थी। अब इंदौर से हर दिन 100 से ज्यादा सैंपलों की रिपोर्ट आ रही है। ऐसे में पॉजिटिव मरीज भी बढ़ते जा रही हैं। अभी तक जितने सैंपल की जांच हुई, उनमें हर 100 सैंपल में से 4 रिपोर्ट पॉजिटिव मिली हैं। फिलहाल ये आंकड़ा थोड़ा तसल्ली देने वाला है।

कोरोना के शुरुआती 100 केस मिलने के बाद संक्रमण फैलने की रफ्तार बढ़कर पांच गुना हुई

कल्याणपुरा में संक्रमण की शुरुआत

जिले में अब नए इलाकों में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। कल्याणपुरा में एकसाथ 5 नए मरीज सामने आए। इसके अलावा मेघनगर और रंभापुर के पास झाड़की टोड़ी में संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार रात इंदौर से मिली रिपोर्ट में 9 नए मरीज सामने आए। हालांकि 200 के लगभग रिपोर्ट निगेटिव भी आई। इधर झाबुआ लैब में हुई जांच में 6 नए मरीज मिल गए। इनमें से एक थांदला का है।
थांदला बन रहा हॉटस्पॉट
नगर मे एक साथ 6 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके अलावा दाहोद में 5 तारीख को मृत मरीज की रिपोर्ट दाहोद में पॉजिटिव मिली। नगर अब हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में मरीज गांधी चौक क्षेत्र के हैं। पूर्व मे पॉजिटिव किराना के व्यापारी की पत्नी व पुत्र व एक उनकी नजदीकी रिश्तेदार 55 वर्षीय महिला है। दूसरी ओर पूर्व मे पॉजिटिव मुस्लिम समाज का 9 वर्षीय बालक की 15 वर्षीय बहन के साथ सरदार पटेल मार्ग पर रहने वाला मुस्लिम समाज का 25 वर्षीय युवक पॉजिटिव पाए गए हैं। गांधी चौक क्षेत्र मे संक्रमितों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन अलर्ट हो गया है। शुक्रवार को पेट्रोल पंप कालोनी का 38 वर्षीय युवक संक्रमित मिला।

0



Source link