झाबुआ3 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
- जिले में अब तक 16.1 इंच औसत वर्षा, कोटा पूरा करने के लिए 15 इंच और चाहिए
मानसून सिस्टम सक्रिय हो जाने से जिले में बारिश का दौर चालू है। शुक्रवार सुबह तक 1 इंच औसत बारिश दर्ज की गई है। जबकि झाबुआ-राणापुर में 1-1 इंच पानी बरसा। इससे जिले की कुल बारिश का आंकड़ा 16.1 इंच पर जा पहुंचा। औसत तक पहुंचने के लिए अब 15 इंच बारिश की और जरूरत है। दो दिन से बरस रहे भादौ के कारण बारिश को लेकर चल रही चिंता काफी हद तक कम हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनने से झाबुआ जिले में लगातार बारिश हो रही है। गुरुवार के बाद शुक्रवार को सुबह रिमझिम बारिश के बाद साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक तेज बारिश हुई। इसके बाद रुक-रुककर बारिश होने का सिलसिला चलता रहा। अरब सागर में बना सिस्टम मप्र में प्रवेश कर गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले पांच दिनों में से 9 और 10 अगस्त को छोड़कर बाकी दिन अच्छी बारिश की संभावना है। 24 घंटे में जिले में 1 इंच औसत बारिश दर्ज की गई।
0