हाईटेक चोरों ने मकान मालिक से भी बोला झूठ: नारियल का बिजनेस का बोलकर हॉस्टलों से चोरी करते थे लैपटॉप-मोबाइल – Indore News

हाईटेक चोरों ने मकान मालिक से भी बोला झूठ:  नारियल का बिजनेस का बोलकर हॉस्टलों से चोरी करते थे लैपटॉप-मोबाइल – Indore News


हॉस्टलों से स्टूडेंट्स के मोबाइल-लैपटॉप, टैबलेट चोरी करने वाले हाईटेक चोरों ने मकान मालिक को भी झूठ बोला। उन्होंने मकान मालिक को कहा कि वे नारियल का बिजनेस का काम करने के लिए यहां आए हैं, लेकिन हकीकत इसके परे ही निकली। इस मामले में इंदौर पुलिस को उनक

.

साथ ही तमिलनाडु पुलिस से भी इंदौर पुलिस के अधिकारी ने संपर्क किया है और वहां से भी कुछ जानकारियां जुटाई जा रही है।इंदौर पुलिस ने तमिलनाडु के हाईटेक चोरों को पकड़ा। जो महू में किराए पर रहते थे और ट्रेन से रोजाना इंदौर आकर हॉस्टलों की रैकी करके यहां से स्टूडेंट्स के लैपटॉप, मोबाइल, टैबलेट व अन्य सामान चोरी कर ले जाते। वे गूगल मैप का इस्तेमाल हॉस्टलों की लोकेशन देखने के लिए करते हैं। जैमिनी का इस्तेमाल भाषा को ट्रांसलेट करने के लिए करते थे।

पुलिस ने आरोपियों के पास से 25 लाख रुपए के मोबाइल-लैपटॉप आदि जब्त किया।

पुलिस को लंबे समय से हॉस्टलों से लैपटॉप, मोबाइल चोरी होने की शिकायतें मिल रही थी। पुलिस ने एफआईआर भी दर्ज की। अचानक रात में चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे एक आरोपी लग गया। जिससे सख्ती से पूछताछ की तो 25 लाख के लैपटॉप, मोबाइल आदि पुलिस को मिल गए। मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

तमिलनाडु के वैल्लूर के रहने वाले हैं मुथीयानथन पिता गोपाल, निवासी नरियामपट्टू, मगेन्द्र पिता वेंकटरमन और दीपक पिता बिसकर्मा, दोनों निवासी पेरियापल्लम। ये सभी एक सप्ताह से किराए के मकान में छिपकर रह रहे थे।

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में तीनों आरोपी।

महू से इंदौर आकर वारदात कर भाग जाते

डीसीपी आनंद कलादगी ने बताया कि तीनों आरोपियों से जानकारी मिली है कि वे हफ्तेभर से इंदौर के पास महू में किराए के मकान में रुके हुए थे। मकान मालिक ने किराएदारों की जानकारी भी दे रखी थी। आरोपियों ने मकान मालिक को झूठ कहा कि वे यहां पर नारियल का कामकाज करने आए हैं।

पुलिस को जानकारी भी मिली है कि इन तीनों के अलावा भी इनकी गैंग में कुछ और सदस्य हैं। जिनके बारे में पुलिस पूछताछ कर रही है। उनकी भी जानकारी निकाली जा रही है। इंदौर पुलिस के अधिकारी ने तमिलनाडु पुलिस से भी इस मामले को लेकर संपर्क किया है। पुलिस ये जानकारी भी निकाल रही है कि तमिलनाडु से इंदौर में आकर चोरी के पीछे क्या कारण है।



Source link