India vs South Africa: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज 30 नवंबर से होगा. साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए BCCI ने खतरनाक चाल चली है. BCCI की सेलेक्शन कमिटी ने भारत की वनडे टीम में 2 साल बाद अचानक एक खूंखार बल्लेबाज की एंट्री करवाई है, जिससे साउथ अफ्रीकी टीम भी दहशत में होगी.
BCCI ने चली खतरनाक चाल
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ की दो साल बाद वनडे टीम में वापसी हुई है. घरेलू क्रिकेट में हर फॉर्मेट में लगातार रनों का अंबार लगाने वाले ऋतुराज गायकवाड़ ने हाल में साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ 3 वनडे मैचों की सीरीज में बेहतरीन बल्लेबाजी की थी.
2 साल बाद वनडे में इस खूंखार बल्लेबाज की एंट्री
ऋतुराज गायकवाड़ ने 117, 68, और 25 रनों की पारी खेलते हुए भारतीय टीम को 2-1 से जीत दिलाने में बड़ी भूमिका निभाई थी. वनडे टीम में वापसी में गायकवाड़ के इस प्रदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर इंजरी की वजह से साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं.
आखिरी वनडे 19 दिसंबर 2023 को खेला
गायकवाड़ की वापसी का रास्ता इस वजह से भी खुला. टीम में बतौर ओपनर यशस्वी जायसवाल भी शामिल हैं. ऐसे में देखना होगा कि गायकवाड़ को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल पाता है या नहीं. ऋतुराज गायकवाड़ ने अपना आखिरी वनडे 19 दिसंबर 2023 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था. अब तक खेले 6 वनडे मैचों में 1 अर्धशतक की मदद से गायकवाड़ 115 रन बना चुके हैं.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ कब-कब वनडे मैच खेलेगा भारत?
गायकवाड़ का वनडे में बेस्ट स्कोर 71 रन है. इसके अलावा, 23 टी20 मैचों की 20 पारियों में 1 शतक और 4 अर्धशतक की मदद से 633 रन बनाए हैं. टी20 में गायकवाड़ का सर्वाधिक स्कोर नाबाद 123 रन है. ये शतक उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगाया था. साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में, दूसरा वनडे 3 दिसंबर को रायपुर में और तीसरा वनडे 6 दिसंबर को विशाखापत्तनम में खेला जाएगा.
साउथ अफ्रीका वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान, विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.