रोहित ने ठुकराया चयनकर्ताओं के दोबारा कप्तान बनाने का ऑफर, इसमें कितनी सच्चाई?

रोहित ने ठुकराया चयनकर्ताओं के दोबारा कप्तान बनाने का ऑफर, इसमें कितनी सच्चाई?


Last Updated:

Rohit sharma rejected odi captaincy offer news is fake: साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में केएल राहुल कप्तान होंगे, शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा को दोबारा कप्तानी दिए जाने की खबरें सिर्फ अफवाह थी.

रोहित ने ठुकराया चयनकर्ताओं के दोबारा कप्तान बनाने का ऑफर, ये खबर झूठी है

नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया गया है. शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर के चोटिल होने के बाद सबकी इस बात का इंतजार था कि आखिर कप्तानी किसे दी जाएगी. खबरें ये भी आई कि टीम सलेक्शन में कप्तानी के फैसले को लेकर ही देरी हो रही है. इस बात अफवाहों का बाजार गर्म था कि पिछली सीरीज में कप्तानी से हटाए गए रोहित शर्मा के पास चयनकर्ता दोबारा से जा सकते हैं. खैर टीम की कप्तानी के लिए केएल राहुल को चुना गया है.

केएल राहुल साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली वनडे सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे. 23 नवंबर रविवार को चयनकर्ताओं ने वनडे टीम का ऐलान किया. जैसा की पहले से बताया गया था शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से बाहर होंगे. कप्तान गर्दन में हुई परेशानी की वजह से बाहर हैं तो वहीं श्रेयस ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर चोटिल हो गए थे.

वनडे टीम के सलेक्शन से पहले कुछ लोग सोशल मीडिया पर ये बात फैला रहे थे कि रोहित शर्मा को चयनकर्ताओं ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कप्तान बनाने का विचार किया था. कप्तानी से हटाए गए हिट मैन ने इस जिम्मेदारी को लेने से साफ मना कर दिया. हालांकि इस बात में किसी तरह से कोई सच्चाई नहीं है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की चयन समिति ने ऐसा कुछ नहीं किया है. टीम में केएल राहुल कप्तानी के लिए पहले पसंद थे. जो रोहित शर्मा के फैन हैं वो यूं ही अपने मन से ही ऐसी खबरें फैला रहे थे.

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे – 30 नवंबर, रांची
दूसरा वनडे – 3 दिसंबर, रायपुर
तीसरा वनडे – 6 दिसंबर, विशाखापत्तनम

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम

रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, केएल राहुल (कप्तान) (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

रोहित ने ठुकराया चयनकर्ताओं के दोबारा कप्तान बनाने का ऑफर, इसमें कितनी सच्चाई?



Source link