अशोकनगर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर शिकंजा: मुख्य सरगना आजाद खान का राइट हैंड विकास जैन गिरफ्तार; कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत – Ashoknagar News

अशोकनगर में ऑनलाइन सट्टा कारोबार पर शिकंजा:  मुख्य सरगना आजाद खान का राइट हैंड विकास जैन गिरफ्तार; कोर्ट ने खारिज की थी अग्रिम जमानत – Ashoknagar News



अशोकनगर जिले में संचालित हो रहे ऑनलाइन सट्टा कारोबार के मुख्य सरगना आजाद खान के प्रमुख सहयोगी विकास जैन को पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। विकास जैन का अग्रिम जमानत आवेदन न्यायालय ने निरस्त कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पुलिस

.

पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर को कोतवाली पुलिस ने आजाद मोहल्ला निवासी शमशाद पुत्र महबूब खान को ऑनलाइन सट्टा खेलने के लिए लोगों को प्रलोभित करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।

मोबाइल जांच में खुले कई नाम शमशाद के मोबाइल की जांच में सामने आया कि ऑनलाइन सट्टा आईडी राजीव जैन उर्फ राजू और विकास जैन द्वारा उपलब्ध कराई जाती थी। शमशाद खान और राजीव जैन से पूछताछ, तकनीकी विश्लेषण, बैंक विवरण और अन्य प्रमाणों के आधार पर इस अवैध ऑनलाइन सट्टा गतिविधि के मुख्य संचालकों का खुलासा हुआ।

आजाद खान है मुख्य सरगना जांच में आजाद मोहल्ला निवासी आजाद खान पुत्र अलीम खान उर्फ पप्पू टेलर को ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का मुख्य सरगना पाया गया। वह लंबे समय से अपने सहयोगियों के माध्यम से ऑनलाइन सट्टे का जाल फैला रहा था। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों को नामजद कर उनके खिलाफ कार्रवाई की।

विकास जैन संभालता था आईडी और हिसाब पुलिस ने बताया कि जांच में पुष्टि हुई है कि मुख्य सरगना आजाद खान का प्रमुख सहयोगी पुराना बाजार निवासी विकास जैन इस पूरे नेटवर्क में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था। वह आईडी वितरण, राशि के लेन-देन और तकनीकी सहयोग जैसे प्रमुख कार्यों को संभालता था।

इरफान के खाते में जा रहा था पैसा जांच में यह भी सामने आया कि ऑनलाइन सट्टे से प्राप्त राशि इरफान खान उर्फ मासूम के बैंक खाते में ट्रांसफर की जा रही थी। विकास जैन का अग्रिम जमानत आवेदन न्यायालय ने निरस्त कर दिया था, जिसके बाद पुलिस ने सोमवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।



Source link