Last Updated:
धार्मिक नगरी उज्जैन शहर को महाकाल की नगरी के नाम से जाना जाता है. इस चर्चित शहर मे और आसपास ऐसी कई शानदार जगहें हैं, जिन्हें वीकेंड में डेस्टिनेशन पॉइंट बनाया जा सकता है. अगर आप उज्जैन समय बिताने आ रहे है. तो यहा का नज़ारा देखना जरूर चाहिए.
धार्मिक नगरी उज्जैन मे विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल की नगरी मे रोजाना लाखों की संख्या मे पर्यटक का आगमन लगा रहता है. यहा की पहचान बाबा महाकाल के नाम से भी जानि जाती है. यहा मोक्ष दायनी माँ शिप्रा का वास है. उज्जैन आने वाले पर्यटक महाकाल मंदिर से कुछ ही दुरी पर शिप्रा नदी जरूर पहुंचते है.

उज्जैन में शिप्रा नदी के तट पर स्थित रामघाट एक पवित्र स्नान स्थल है. यह तीर्थस्थलों में से एक है. कुंभ मेले के दौरान विशेष रूप से यहां आते हैं. इस अवसर पर, श्रद्धालु अनुष्ठान करने, पवित्र स्नान करने और नदी के किनारे होने वाली सुंदर संध्या आरती देखने के लिए एकत्रित होते हैं. आने वाले पर्यटक यहा जरूर समय बिताना पंसद करते है.

पुनर्निर्मित मनोरंजन पार्क है. इसकी खासियत यह है कि यह देवास रोड के किनारे स्थित है, जिससे यह एक आसानी से पहुँचने योग्य स्थल बन जाता है. हालाँकि यहाँ सुबह की सैर का चलन है, लेकिन शाम को सूर्यास्त के मनमोहक दृश्य देखने को मिलते हैं. यहाँ एक तालाब और कुछ आधुनिक छोटे स्थापत्य स्मारक भी हैं. यहा मोर की मधुर की आवाज के साथ यहा आने वाले पर्यटक को जगह बहुत लुभाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

महाकाल मंदिर से कुछ ही दुरी पर मंगलनाथ रोड फुट पर स्थित, सांदीपनि आश्रम अपने ऐतिहासिक महत्व के लिए प्रसिद्ध है. यहीं पर भगवान कृष्ण और सुदामा ने गुरु सांदीपनि से शिक्षा प्राप्त की थी. गुरु सांदीपनि द्वारा लिखे गए 1 से 100 तक के अंक जैसे प्राचीन काल के अवशेष आज भी यहाँ देखे जा सकते हैं. इसलिए यहा आने वाले पर्यटको के लिए यह स्थान विशेष महत्व रखता है.

महाकाल मंदिर से लगा हुआ महाकाल लोक उज्जैन आने वाले पर्यटको के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहा 2022 मे इसका लोकार्पण के बाद उज्जैन आने वाला हर पर्यटक यहा जरूर समय बीताता है. अब यह सैकड़ो लोगों के लिए एक पिकनिक स्पोर्ट भी बन चूका है. यहा शाम के समय भव्य लाइटिंग के साथ सुंदर नज़ारा देखने को मिलता है.

उज्जैन के आसपास में स्थित सबसे खूबसूरत और चर्चित जगह घूमने की बात होती है, तो कई लोग देवास का नाम ही लेते है मालवा क्षेत्र में स्थित यह खूबसूरत शहर पवित्र मंदिरों और मनमोहक दृश्यों के लिए जाना जाता है. उज्जैन से करीब 35 किलोमीटर दूर देवास में स्थित चामुंडा माता और तुलजा भवानी माता मंदिर शहर का सबसे पवित्र और चर्चित मंदिर माना जाता है. इसके अलावा यहां ऐसे कई फोर्ट्स भी मौजूद हैं, जिन्हें आप एक्सप्लोर कर सकते हैं इस शहर की हरियाली आपको चंद मिनटों में दीवाना बना देंगी.

उज्जैन के पास 50 से 55 किलोमीटर दूर इंदौर में स्थित खूबसूरत और मनमोहक वॉटरफॉल का जिक्र होता है. कई लोग पातालपानी वॉटरफॉल का नाम सबसे पहले लेते हैं. घने जंगलों और पहाड़ों के बीच में स्थित यह वॉटरफॉल एक बेस्ट पिकनिक स्पॉट भी माना जाता है.

जानापाव कुटी इंदौर-मुंबई राजमार्ग पर स्थित है. यह एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है. जो की इंदौर से कुछ ही दूरी पर मौजूद है. बरसात में यहां का नजारा खूबसूरत होता है. यह पर्वत घने जंगलों से घिरा है और अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए काफी प्रसिद्ध है. इसलिए यहा लोग जाना पसंद करते है.