एम्बुलेंस न आने के कारण परिवार वाले नाराज हो गए।
गुना शहर के बलवंत नगर में मंगलवार सुबह दूध लेकर लौट रहे 15 वर्षीय छात्र की सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क पर पानी भरा होने के कारण उसकी स्कूटी फिसल गई और वह एक मकान की दीवार से जा टकराया। इलाज के दौरान जिला अस्पताल में उसने दम तोड़ दिया। मौत के बाद गुस्
.
जानकारी के अनुसार, मृतक देव राठौर (15) पुत्र राजकुमार राठौर मूल रूप से भिंड जिले के दबोह थाना अंतर्गत गोरा गांव का रहने वाला था। वर्तमान में वह गुना शहर के बलवंत नगर में रहकर एक निजी स्कूल में पढ़ाई करता था।
वंदना स्कूल के पास हुआ हादसा परिजनों ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग 9 बजे देव घर से दूध लेने के लिए निकला था। वंदना कॉन्वेंट स्कूल के पास स्थित डेयरी से दूध लेकर वह स्कूटी से वापस अपने घर आ रहा था।
समझाइश के बाद शव को पीएम के लिए ले जाया गया।
पानी में स्लिप हुई गाड़ी, सिर में आई चोट रास्ते में सड़क पर पानी भरा हुआ था। इसी पानी में उसकी स्कूटी स्लिप हो गई और अनियंत्रित होकर एक मकान की दीवार से जा भिड़ी। इस हादसे में देव के सिर सहित अन्य जगह गंभीर चोटें आईं।
लोगों ने परिवार को दी सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने उसे उठाया और पहचान कर परिवार वालों को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उसे लेकर जिला अस्पताल आए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल में किया हंगामा, पुलिस ने समझाया मौत के बाद परिजनों ने काफी देर तक अस्पताल में हंगामा किया। वे पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं थे। सूचना मिलने पर कोतवाली से पुलिस टीम और अधिकारी मौके पर पहुंचे। अधिकारियों की समझाइश के बाद परिवार वाले बमुश्किल पीएम कराने के लिए तैयार हुए। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है।