जबलपुर में ‘पति-पत्नी और बेटा’ गैंग ने कीं चार चोरियां: 23 लाख के गहने-नकदी के साथ 5 चोर गिरफ्तार,सूने घरों की रैकी कर करते थे चोरी – Jabalpur News

जबलपुर में ‘पति-पत्नी और बेटा’ गैंग ने कीं चार चोरियां:  23 लाख के गहने-नकदी के साथ 5 चोर गिरफ्तार,सूने घरों की रैकी कर करते थे चोरी – Jabalpur News


जबलपुर पुलिस ने गढ़ा थाना क्षेत्र में हुई चार बड़ी चोरियों का खुलासा करते हुए एक संगठित गिरोह (पति, पत्नी और बेटा गैंग) के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इन चोरों के पास से 20 तोला सोना, आधा किलो चांदी, 1.16 लाख रुपए नकद और एक स्कूटी समेत

.

पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देश पर गठित टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ किया। पुलिस को 1 जून और 10 जुलाई को हुई चोरियों के मामले दर्ज किए गए थे। इन घटनाओं की जांच के दौरान, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की सूचना के आधार पर पुलिस ने पहले सूरज गोंड (19) और विजय उर्फ नाटी (19) को पकड़ा।

पूछताछ में दोनों ने अपने साथियों पप्पू मल्लाह (51), उसकी पत्नी दीक्षा पटेल (41) और बेटे आर्यन मल्लाह (19) के नाम बताए। ये सभी संजीवनी नगर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। जांच में सामने आया कि पप्पू मल्लाह इस गैंग का सरगना था।

ये लोग पहले सूने घरों की रैकी करते थे। फिर मौका मिलते ही चोरी की घटना को अंजाम देते थे। पुलिस ने इन्हें तब पकड़ा जब ये चोरी के सामान को बेचने की फिराक में थे।

एडिशनल एसपी आनंद कलादगी के अनुसार,

मुख्य आरोपी पप्पू मल्लाह एक शातिर अपराधी है। उस पर पहले भी भोपाल और जबलपुर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

QuoteImage



Source link