मुरैना में स्कॉर्पियो से पकड़ी 35 पेटी अवैध शराब जब्त: सिहोनिया पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन का पीछा किया; दो तस्कर गिरफ्तार – Morena News

मुरैना में स्कॉर्पियो से पकड़ी 35 पेटी अवैध शराब जब्त:  सिहोनिया पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन का पीछा किया; दो तस्कर गिरफ्तार – Morena News


मुरैना जिले की सिहोनिया पुलिस ने अवैध रूप से तस्करी कर लाई जा रही 35 पेटी बीयर जब्त की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है और तस्करी में उपयोग की जा रही सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को भी कब्जे में लिया है। जब्त की गई बीयर की कीमत कर

.

घटना गुरुवार देर रात की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ककंमठ रोड पर एक स्कॉर्पियो से बड़ी मात्रा में शराब की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही सिहोनिया थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की और संदिग्ध वाहन का पीछा किया।

35 पेटी बीयर बरामद

पुलिस को देखते ही वाहन चालक ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने सतर्कता दिखाते हुए स्कॉर्पियो को रोक लिया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 35 पेटी बीयर बरामद की गई। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रामकिशोर गुर्जर, निवासी सराय छोला, और निखिल, निवासी पोरसा के रूप में हुई है।

आबकारी एक्ट में केस

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

एसडीओपी विजय भदौरिया ने बताया –

जिले में अवैध शराब तस्करों पर लगातार नजर रखी जा रही है और ऐसे नेटवर्क के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

QuoteImage



Source link