टीम इंडिया असंभव लक्ष्य के सामने लड़खड़ाई … बड़ी हार का खतरा मंडराया, अंतिम

Last Updated:

India Need Miracle To Avoid Whitewash vs South Africa: भारतीय टीम पहाड़ जैसे लक्ष्य के सामने लड़खड़ा गई.टीम इंडिया को आखिरी दिन जीत के लिए 522 रन चाहिए. उसके 8 विकेट बचे हैं. साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे टेस्ट में भारत को हराकर दो मैचों की सीरीज को 2-0 से क्लीनस्वीप करना चाहती है. भारत के लिए यह टेस्ट मैच बचाना मुश्किल हो गया है.

जिस पिच पर दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने रनों का पहाड़ खड़ा किया ,उस पर भारतीय बल्लेबाज दूसरी पारी में भी जूझते हुए नजर आए. भारत पर अंतिम टेस्ट मैच में बड़ी हार का खतरा मंडराने लग गया है. दो मैच की सीरीज में पहले ही पीछे चल रहे भारत ने 549 रन के लगभग असंभव लक्ष्य का पीछा करते हुए मंगलवार को चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 15.5 ओवर में दो विकेट पर 27 रन बनाए. लक्ष्य तक पहुंचने के लिए मेजबान टीम इंडिया को अभी 522 रन की जरूरत है.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका ने इससे पहले अपनी दूसरी पारी पांच विकेट पर 260 रन बनाकर समाप्त घोषित की. ट्रिस्टन स्टब्स ने शानदार पारी खेली. इस युवा बल्लेबाज ने 180 गेंद का सामना करके 94 रन बनाए जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल है. उन्होंने टोनी डि जॉर्जी (68 गेंद पर 49) के साथ चौथे विकेट के लिए 101 रन और वियान मुल्डर (69 गेंद पर नाबाद 35) के साथ पांचवें विकेट के लिए 82 रन की साझेदारी की.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 489 रन बनाए थे जिसके जवाब में भारत 201 रन ही बना पाया था. कोलकाता में पहला टेस्ट 30 रन से जीतने के बाद सीरीज में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए दक्षिण अफ्रीका ने रक्षात्मक रवैया अपनाया और अपनी पारी समाप्त घोषित करने में देर लगाई. भारत के सामने मैच बचाने की चुनौती है लेकिन उसकी शुरुआत अच्छी नहीं रही तथा उसके दोनों सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (13) और केएल राहुल (06) दस ओवर और 21 रन के अंदर पवेलियन में विराजमान थे.

Add News18 as
Preferred Source on Google

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

जायसवाल ने पहली पारी में छह विकेट लेने वाले मार्को यानसन की तेजी से उठती गेंद पर कट करने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच दिया जबकि राहुल ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की गेंद पर पूरी तरह से गच्चा खाकर बोल्ड हो गए. दिन का खेल समाप्त होने के समय साई सुदर्शन दो और नाइटवॉचमैन कुलदीप यादव चार रन पर खेल रहे थे.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

पिच पर दरार पड़ गई हैं जिससे स्पिन गेंदबाजों को टर्न मिलना शुरू हो गया है. ऐसे में अगर भारत हार्मर एंड कंपनी के सामने मैच बचाने में सफल रहता है तो यह बहुत बड़ी उपलब्धि होगी. भारतीय बल्लेबाजों के हाल के समय में स्पिनरों के सामने खराब रिकार्ड को देखते हुए ऐसी संभावना कम ही नजर आती है.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

<br />पहली पारी में एक रन से अर्धशतक से चूकने वाले स्टब्स ने भारत के सबसे सफल गेंदबाज रविंद्र जडेजा पर छक्का जड़कर अपना स्कोर 90 रन के पार पहुंचाया लेकिन इसी ओवर में स्वीप शॉट खेलने के प्रयास में बोल्ड हो गए. इसके तुरंत बाद दक्षिण अफ्रीका के कप्तान तेम्बा बावुमा ने पारी समाप्त घोषित कर दी. जडेजा ने 62 रन देकर चार विकेट लिए. वाशिंगटन सुंदर ने एक विकेट लिया.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

डि जॉर्जी और स्टब्स ने मैच पर दक्षिण अफ्रीका की पकड़ और मजबूत करने में अहम भूमिका निभाई. डि जॉर्जी ने चार चौके और एक छक्का लगाया. इन दोनों ने स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कई स्वीप शॉट लगाए. जडेजा ने डि जॉर्जी को पगबाधा आउट करके उन्हें अर्धशतक पूरा नहीं करने दिया. एक निश्चित समय के बाद भारतीय फील्डर्स के हाव भाव से लग रहा था कि वे दूसरे सत्र के समाप्त होने का इंतजार कर रहे थे, जिसके बाद पारी घोषित होने की उम्मीद थी.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

दक्षिण अफ्रीका के लिए सलामी बल्लेबाज रेयान रिकेलटन (64 गेंदों पर 35 रन) और एडेन मारक्रम (84 गेंदों पर 29 रन) ने एक बार फिर अर्धशतकीय साझेदारी की, लेकिन जडेजा ने दोनों को आउट कर दिया. रिकेलटन गेंद की पिच तक पहुंचने की कोशिश में बहुत करीब आ गए और कवर के ऊपर से लगाई गई उनकी ड्राइव को मोहम्मद सिराज ने छलांग लगाकर कैच में बदल दिया. मारक्रम के लिए जडेजा ने थोड़ी धीमी गति की गेंद की जिसे बल्लेबाज ने आगे बढ़कर रक्षात्मक रूप से खेलने का प्रयास किया लेकिन गेंद तेजी से घूमकर बल्ले का किनारा लेते हुए ऑफ-स्टंप पर जा लगी.

ind vs sa, india vs south afria, ind vs sa test, ind vs sa test series, ind vs sa test, Gautam Gambhir, Tristan stubbs, marco janesan, india need miracle to avoid whitewash, kl Rahul, sai sudharshan, Rishabh pant, india vs south Africa test series, भारत बनाम साउथ अफ्राक, इंडिया वर्सेस दक्षिण अफ्रीका, इंडिया दक्षिण अफ्रीका टेस्ट

वाशिंगटन ने इसके बाद बावुमा (03) को आउट किया, जिनकी उछाल लेती गेंद बल्लेबाज के दस्तानों को चूमकर लेग स्लिप में खड़े नीतीश कुमार रेड्डी के सुरक्षित हाथों में चली गई.

homesports

Source link