पकने के 15 दिन बाद भी खराब नहीं होती यह सब्जी, खरीदने के टूट पड़ते हैं लोग!

पकने के 15 दिन बाद भी खराब नहीं होती यह सब्जी, खरीदने के टूट पड़ते हैं लोग!


Last Updated:

बुरहानपुर के निमाड़ क्षेत्र में जाम की सब्जी ठंड के दिनों में सबसे अधिक बनाई जाती है और यह काफी लोगों को पसंद आती है. लोगों को इस सब्जी का इंतजार रहता है.

बुरहानपुर. ठंड का मौसम शुरू हो गया है ऐसे में अब मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के निमाड़ क्षेत्र में सबसे अधिक लोग जाम की सब्जी को खाना पसंद करते हैं. जाम की सब्जी बड़ी झटपट बनती है इसलिए लोग उसको पसंद करते हैं. इस सब्जी की खासियत होती है कि यह 15 दिन तक खराब नहीं होती है. आप भी इसको अपने घर पर बनाकर एक कांच की बोतल में रख दीजिए यह 15 दिन तक खराब नहीं होगी.

लोकल 18 की टीम ने जब सब्जियों के एक्सपर्ट रिजवान खान से बात की तो उन्होंने बताया कि निमाड़ क्षेत्र में जाम की सब्जी ठंड के दिनों में सबसे अधिक बनाई जाती है और यह काफी लोगों को पसंद आती है. जैसे ही जाम का सीजन शुरू हो जाता है तो लोग अपने घरों पर जाम लेकर आते हैं और उसके छोटे-छोटे पीस करके उसमें गुड़ डालकर और जीरे का तड़का लगाकर बनाते हैं. यह सब्जी खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है और खट्टी मीठी लगने के कारण लोगों को और भी पसंद आती है.

जाम सब्जी बनाने की विधि
ठंड के दिनों में लोग उसको सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. यदि आप भी आपके घर पर यह बनाने जा रहे हैं तो सबसे पहले आप बाजार से जाम खरीद कर लाए उसके बारीक पीस कर लीजिए और थोड़ा सा तेल कढ़ाई में डालकर उसमें जीरा डालकर उसको तड़का लगा लीजिए. उसमें जाम डालकर गुड़ डाल दीजिए जिसको हिलाते रहे जिससे आपकी जाम की सब्जी बन कर तैयार हो जाएगी.

15 दिन तक नहीं होती है खराब
एक्सपर्ट का दावा है कि यह सब्जी 15 दिन तक खराब नहीं होती है. क्योंकि इसमें किसी भी प्रकार से पानी और कोई दूसरे मसले नहीं डालते हैं. यह खाने में खट्टी मीठी लगती है और इसको आपको कांच की बोतल को अच्छे से साफ कर उसमें रखना होगा, तो आप 15 दिन तक इसको चटनी की तरह भी खा सकते हैं.

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

पकने के 15 दिन बाद भी खराब नहीं होती यह सब्जी, खरीदने के टूट पड़ते हैं लोग!



Source link