पेट्रोल डालकर युवक ने खुद को लगाई आग: छतरपुर में पत्नी के मायके जाने से था नाराज; 90% झुलसा, ग्वालियर रेफर – Chhatarpur (MP) News



छतरपुर के नौगांव थाना क्षेत्र स्थित लुगासी गांव में सोमवार शाम एक युवक ने पेट्रोल छिड़ककर खुद को आग लगा ली। 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से झुलस गया है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

.

जानकारी के अनुसार, लुगासी निवासी विनोद अहिरवार (30) पुत्र भगवानदास अहिरवार ने सोमवार शाम करीब 4 बजे अपने घर के पास यह कदम उठाया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और लुगासी चौकी पुलिस को सूचना दी।

90 प्रतिशत जला, जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गंभीर रूप से झुलसे विनोद को नौगांव अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल छतरपुर रेफर किया गया। विनोद को 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। इमरजेंसी डॉक्टर रोशन द्विवेदी ने बताया कि विनोद का शरीर लगभग 90 प्रतिशत जल चुका है, जिसके कारण उसकी हालत गंभीर है। मंगलवार सुबह स्थिति में सुधार न होने पर उसे ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

तीन साल की बेटी और 1 महीने का बेटा युवक की मां सुमन ने बताया कि विनोद दिल्ली में मजदूरी करता है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं, जिनमें तीन साल की बेटी और एक माह का बेटा शामिल है। हाल ही में पत्नी की डिलीवरी हुई थी, जिसके बाद वह बच्चों सहित अपने मायके चली गई थी। इसी बात से नाराज होकर विनोद ने यह कदम उठाया। घटना के समय वह घर में अकेला था। लुगासी चौकी पुलिस मामले की जांच कर रही है।



Source link