बुरहानपुर के किसानों की कपास खरीदेगा सीसीआई: एमएसपी पर कपास बेचने का मौका, विधायक ने की पहल – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर के किसानों की कपास खरीदेगा सीसीआई:  एमएसपी पर कपास बेचने का मौका, विधायक ने की पहल – Burhanpur (MP) News



बुरहानपुर जिले के किसानों के लिए अच्छी खबर है। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (CCI) ने न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर कपास खरीदी की व्यवस्था सुनिश्चित की है। जिले में सीसीआई की जिनिंग फैक्ट्री नहीं होने के कारण अब तक यहां खरीदी केंद्र शुरू नहीं हो पाया था,

.

सीसीआई ने बताया कि जिन किसानों ने ‘कपास किसान’ मोबाइल ऐप पर एमएसपी के लिए पंजीकरण कराया है, उनकी उपज सीधे खंडवा केंद्र पर ली जाएगी। बुरहानपुर क्षेत्र के सभी पंजीकृत किसानों की मैपिंग उसी केंद्र के लिए कर दी गई है, ताकि उन्हें खरीदी प्रक्रिया में कोई दिक्कत न हो।

ऐप से स्लॉट बुकिंग की सुविधा

खरीदी के लिए स्लॉट बुकिंग सोमवार से शुक्रवार सुबह 11 बजे तक (अवकाश को छोड़कर) उपलब्ध रहेगी। किसान ऐप के माध्यम से स्लॉट बुक कर निर्धारित तिथि पर अपनी उपज खंडवा लेकर जा सकेंगे। किसी भी जानकारी के लिए किसान सीसीआई खंडवा केंद्र अधिकारी चंद्रकिशोर (मो. 7972150220) से संपर्क कर सकते हैं।

किसानों की सुविधा के लिए प्रयास जारी

किसानों को कपास के लिए एमएसपी मिलने को लेकर विधायक अर्चना चिटनिस ने कहा है कि किसानों को एमएसपी का पूरा लाभ दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने भरोसा दिया कि जिले में फैक्ट्री न होने के बावजूद किसानों को अपनी उपज बेचने में कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आगामी वर्ष बुरहानपुर में ही कपास खरीदी केंद्र शुरू करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।



Source link