शाजापुर के प्राचीन मंदिर में हुआ राम-जानकी विवाह: काका साहब के मंदिर से निकली बारात; विधि-विधान से हुई सारी रस्में – shajapur (MP) News

शाजापुर के प्राचीन मंदिर में हुआ राम-जानकी विवाह:  काका साहब के मंदिर से निकली बारात; विधि-विधान से हुई सारी रस्में – shajapur (MP) News


शाजापुर के सोमवारिया बाजार स्थित श्री राम मंदिर (काका साहब का मंदिर) में दशरथ नंदन भगवान राम और जनक दुलारी देवी जानकी का विवाह पूरे विधि-विधान से संपन्न हुआ। इस मांगलिक आयोजन में शहर के हजारों लोगों ने हिस्सा लिया।

.

आयोजन समिति के प्रवक्ता अजय शर्मा ने बताया कि सोमवारिया बाजार स्थित चित्रगुप्त मार्ग पर बने इस प्राचीन श्री राम मंदिर में लगातार चौथे वर्ष भी भगवान राम और माता जानकी के विवाह का महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया।

गणेश पूजन से हुई थी शुरुआत

मांगलिक आयोजन की शुरुआत सोमवार को गणेश पूजन के साथ हुई थी। इसके बाद भगवान राम और जानकी को हल्दी व मेहंदी लगाई गई। मंगलवार सुबह भगवान राम के श्रृंगार दर्शन खुले, वहीं शाम 5 बजे भगवान राम की आरती के बाद नगर में भव्य श्री राम बारात निकाली गई।

प्रभु राम की भव्य बारात काका साहब के मंदिर से शुरू होकर कंस चौराहा, सोमारिया बाजार, छोटा चौक, बड़ा चौक, नई सड़क, कृष्ण टॉकीज चौराहा, नाग नागिन रोड, सोमवारिया बाजार, बालवीर हनुमान से होते हुए पुनः प्राचीन श्री राम मंदिर लौटी। गोधूली बेला में भगवान राम और माता जानकी का विवाह पूरे विधि-विधान और मंत्रोच्चार के साथ किया गया।

बारात में यह हुए शामिल

बारात में संत श्री रघुनाथ दास जी महाराज, महामंडलेश्वर श्याम दास महाराज, महामंडलेश्वर कल्याण दास महाराज, महामंडलेश्वर लक्ष्मण दास महाराज, महामंडलेश्वर तिलक दास महाराज, श्री श्री 1008 श्री किशन देवा महाराज, श्री श्री 108 उदयभान महाराज, संत ईश्वर दास महाराज (जूना अखाड़ा), संत कैलाश चन्द्र शर्मा, संत गोपाल दरबार, संत जसवंत सिंह महाराज, संत चरण सिंह महाराज, संत बाबूलाल महाराज, सुनील गोयल, डॉक्टर रवि पांडे, पंडित आशीष नागर, किरण ठाकुर, दुष्यंत सोनी, शीतल भावसार, उमेश टेलर, जितेंद्र मीणा, राजेश जादम, कैलाश सेन, अनिल मालवीय, सत्या वात्रे, धर्मेंद्र प्रजापति, गजेंद्र सिकरवार और दीपक निगम सहित अन्य लोग शामिल हुए।



Source link