VIDEO: बैगी ब्राउन शर्ट, आंखों पर काला चश्मा… लंदन से भारत लौटे विराट कोहली

VIDEO: बैगी ब्राउन शर्ट, आंखों पर काला चश्मा… लंदन से भारत लौटे विराट कोहली


Last Updated:

virat kohli arrived india ahead of south Africa odi series: विराट कोहली साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज खेलने के लिए लंदन से भारत आ चुके हैं. कोहली 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज में अपना जलवा बिखेरते हुए दिखाई देंगे. विराट ने जब मुंबई एयरपोर्ट पर लैंड किया तब उनकी आंखों पर काला चश्मा था. उन्होंने बैगी ब्राउन शर्ट और काला पैंट पहना हुआ था.

विराट कोहली लंदन से भारत पहुंचे.

नई दिल्ली. ‘किंग’ कोहली दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए भारत पहुंच चुके हैं. विराट 30 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू वनडे सीरीज खेलते हुए दिखाई देंगे.साल 2024 से विराट अपना अधिकतर समय लंदन में बिता रहे हैं. वह अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा और दोनों बच्चों के साथ वहीं रह रहे हैं. सीरीज खेलने के लिए वह लंदन से इंडिया आते हैं. सीरीज का पहला वनडे 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा. कोहली को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. देखना होगा कि कोहली पहले रांची जाएंगे या बेंगलुरु में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पहुंचेंगे.

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) पिछले कुछ दिनों से सीओई में इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (IND vs SA) वनडे सीरीज के लिए ट्रेनिंग कर रहे हैं. विराट कोहली (Virat Kohli) भी उनके साथ वहां जा सकते हैं. या टीम इंडिया रांची में कैंप लगाएगी, वहां कोहली जा सकते हैं. विराट ने जब मुंबई एयरपोर्ट पर कदम रखा उस समय उन्होंने बैगी ब्राउन शर्ट और काला पैंट पहना हुआ था जबकि आंखों पर काला चश्मा था.

विराट कोहली लंदन से भारत पहुंचे.



Source link