.
नौगांव थाना क्षेत्र में लुगासी गांव के 30 साल के युवक ने सोमवार देरशाम अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिससे युवक 90 प्रतिशत झुलस गया है। युवक की हालत गंभीर होने पर ड्यूटी डॉक्टर ने ग्वालियर रेफर कर दिया। यह युवक अपनी पत्नी के मायके जाने से नाराज था।
लुगासी गांव का विनोद अहिरवार सोमवार देरशाम अपने घर पर था। इस दौरान उसने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर खुद को आग लगा दी। हादसे के समय आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तुरंत पानी डालकर आग बुझाई और लुगासी चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर और आग से झुलसे युवक को नौगांव अस्पताल पहुंचाया। यहां के डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत में सुधार न होने प मंगलवार सुबह ड्यूटी डॉक्टर ने उसे ग्वालियर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। डॉ. रोशन द्विवेदी ने बताया कि विनोद अहिरवार का शरीर 90 प्रतिशत तक जल गया है। इस कारण उसकी हालत बेहद गंभीर है।
युवक दो बच्चों का पिता लुगासी गांव की सुमन अहिरवार ने बताया उसका बेटा विनोद दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। उसकी तीन साल की बेटी और एक माह का बेटा है। हाल ही में बेटे की पत्नी की डिलीवरी हुई थी। जिसके बाद वह बच्चों सहित मायके चली गई। इस बात से नाराज विनोद ने अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। जिस दौरान हादसा हुआ वह घर पर अकेला था।