पिपरिया में बीज विक्रेता ने महिला अफसर से की अभद्रता: निरीक्षण करने पहुंची थीं SADO, दुकानदार ने सैंपल देने से मना किया; मारने पर उतारू हुआ – narmadapuram (hoshangabad) News

पिपरिया में बीज विक्रेता ने महिला अफसर से की अभद्रता:  निरीक्षण करने पहुंची थीं SADO, दुकानदार ने सैंपल देने से मना किया; मारने पर उतारू हुआ – narmadapuram (hoshangabad) News


उंगली दिखाकर विक्रेता ने धमकाया।

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में एक बीज विक्रेता द्वारा वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (SADO) के साथ गाली-गलौज और अभद्रता करने का मामला सामने आया है। घटना मंगलवार शाम की है, जब महिला अधिकारी हथवांस स्थित ‘मां श्री कृषि सेवा केंद्र’ पर निरीक्षण के लिए पहुंची

.

यह पूरा घटनाक्रम मंगलवार शाम 5.30 बजे का है। वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी सह बीज निरीक्षक निराली आर्य अपने स्टाफ बीएस उईके एवं चंद्रभान यादव के साथ शोभापुरा रोड, हथवांस (पिपरिया) स्थित ‘मां श्री कृषि सेवा केंद्र’ पहुंची थीं। वहां एसएडीओ ने स्टाफ को बीज के नमूने लेने और निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

सैंपल देने से मना किया, सस्पेंड कराने की धमकी दी दुकान संचालक चैनसिंह ठाकुर ने तुरंत निरीक्षण कराने और सैंपल देने से मना कर दिया। आरोप है कि उसने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए महिला अधिकारी व स्टाफ को गालियां दीं और अभद्र व्यवहार करने लगा। विक्रेता चैनसिंह मारने-पीटने पर उतारू हो गया। उसने महिला अफसर को निलंबित करवाने तक की धमकी दे दी।

मारने पर उतारू हुआ विक्रेता।

अधिकारी ने वीडियो बनाया तो और भड़का परिस्थिति को देखते हुए एसएडीओ आर्य ने स्वयं मोबाइल से अभद्रता और गाली-गलौज का वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर विक्रेता चैनसिंह और आक्रोशित हो गया। उसने उंगली दिखाते हुए धमकाया कि “उल-जलूल बातें की तो अच्छा नहीं होगा।” महिला अधिकारी के दूर रहने का कहने पर वह पीछे हटा।

रात में थाने पहुंचकर दर्ज कराई FIR घटना के बाद महिला अधिकारी निराली आर्य मंगलवारा थाना पहुंचीं। उन्होंने मंगलवार रात 8.45 बजे आरोपी विक्रेता चैनसिंह ठाकुर के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाने और गाली-गलौज करने का मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link