Last Updated:
Madhya Pradesh News: बाबा बागेश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने शिवपुरी में कथा के दौरान कहा कि अयोध्या राम मंदिर में पीएम मोदी ने ध्वजारोहण किया. यह ऐतिहासिक क्षण है. मुगलों की छाती पर भगवा फहराया गया है. बाबर को भी कब्र से उठकर देख लेना चाहिए कि राम मंदिर वहीं बना है.
रिपोर्ट- शैलेंद्र सिंह, भोपाल/शिवपुरी. बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री मध्य प्रदेश के शिवपुरी में कथा वाचन कर रहे हैं. इस दौरान उन्होंने राम मंदिर के शिखर पर धर्म ध्वजारोहण को लेकर कहा कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ध्वजारोहण किया. यह ऐतिहासिक क्षण है. मुगलों की छाती पर भगवा फहराया गया है. बाबर को भी कब्र से उठकर देख लेना चाहिए कि मंदिर वहीं बना है. जहां कभी हरे झंडे की योजना बनाई जाती थी, आज वहां पर भगवा लहरा रहा है. इस दौरान उन्होंने मथुरा कृष्ण जन्मभूमि विवाद पर कहा कि कृष्ण लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे. जिन्हें परेशानी हो, वो खिसक लें.
वहीं कांग्रेस प्रवक्ता विवेक त्रिपाठी ने बागेश्वर बाबा के बयान पर कहा कि यह देश संविधान से चलता है. धीरेंद्र शास्त्री धर्मगुरु हैं. यह उनके निजी विचार हो सकते हैं, चूंकि मथुरा का मामला अभी न्यायालय में विचाराधीन है. ऐसे में किसी भी व्यक्ति को उस बारे में बात नहीं करनी चाहिए. न्यायालय का जो भी फैसला होगा, वह हर भारतवासी को मंजूर होगा. धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर भाजपा प्रवक्ता वाणी आहुवालिया ने कहा कि राम मंदिर पर धर्म ध्वजा की स्थापना होना अपने आप में ऐतिहासिक पल है. पंडित धीरेंद्र शास्त्री धार्मिक व्यक्ति हैं. उनकी अपनी भावनाएं हैं. हमारी सरकार संविधान और कानून के दायरे में रहकर जो भी काम हो रहे हैं, वो करने में जुटी हुई है.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.
राहुल सिंह पिछले 10 साल से खबरों की दुनिया में सक्रिय हैं. टीवी से लेकर डिजिटल मीडिया तक के सफर में कई संस्थानों के साथ काम किया है. पिछले चार साल से नेटवर्क 18 समूह में जुड़े हुए हैं.