रायसेन में धान ट्रॉलियों और सब्जी ठेलों से लगा जाम: एम्बुलेंस डायल 112 सहित लोग 30 मिनट फंसे, ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर रास्ता क्लियर किया – Raisen News

रायसेन में धान ट्रॉलियों और सब्जी ठेलों से लगा जाम:  एम्बुलेंस डायल 112 सहित लोग 30 मिनट फंसे, ट्रैफिक पुलिस ने रूट डायवर्ट कर रास्ता क्लियर किया – Raisen News


रायसेन शहर में बुधवार शाम धान की ट्रॉलियों और सड़क पर लगे सब्जी के ठेलों के कारण आधे किलोमीटर लंबा जाम लग गया। इस जाम में सैकड़ों वाहन करीब 30 मिनट तक फंसे रहे। जाम की शुरुआत तब हुई जब शाम 6 बजे सड़क पर लगे एक सब्जी के ठेले से एक कार टकरा गई।

.

इस घटना के बाद कई वाहन कार के पीछे रुक गए, जिससे जाम बढ़ता चला गया। जिला अस्पताल से सागर तिराहे तक करीब आधा किलोमीटर के इस जाम में एंबुलेंस और डायल 112 सहित कई वाहन फंसे रहे।

रास्ता डायवर्ट करने के बाद हटा जाम जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुछ वाहनों को रामलीला मैदान की ओर डायवर्ट किया, जिसके बाद धीरे-धीरे जाम समाप्त हो सका।

बता दें कि इन दिनों धान की बंपर आवक के कारण प्रतिदिन शहर में लगभग 800 ट्रॉलियां आ रही हैं। इससे पूरे शहर और सभी रास्तों पर लगातार जाम की स्थिति बन रही है। सुबह से रात तक शहर की सड़कों पर कई बार जाम लगता है।

आसपास के लोगों ने बताया कि किसान मंडी में धान बेचने के बाद वापस जाते समय कई बार अपनी ट्रॉलियां सड़क पर ही खड़ी कर चले जाते हैं, जिससे जाम लगता है। वहीं, दूसरी ओर सब्जी और फल विक्रेता भी अपने ठेले सड़क पर ही लगा रहे हैं, जबकि नई सब्जी मंडी बनकर तैयार है। इसके बावजूद विक्रेताओं की मनमानी के कारण आम नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जाम के दौरान की तस्वीरें



Source link