Last Updated:
Satna Non Veg Food Places: रीवा रोड का बबूल चिकन पॉइंट, सेमरिया की शाही बिरयानी और नज़रीराबाद का बॉस रेस्टोरेंट युवाओं की पहली पसंद बने हैं. वहीं अल-बेक और गहरवार ढाबा अपने अनोखे फ्लेवर और देसी स्वाद की वजह से मशहूर हैं. ये पांचों जगहें सतना को नॉन-वेज फूड लवर्स के लिए खास डेस्टिनेशन बना रही हैं.
सतना में नॉन-वेज प्रेमियों के लिए अब परफ़ेक्ट जगहों तलाश हुई ख़त्म. क्युंकी स्वाद, क्वालिटी और बजट तीनों का संतुलन रखने वाले ये फूड पॉइंट लगातार लोगों की पहली पसंद बनते जा रहे हैं. खासकर शाम के समय यहां गजब की भीड़ देखने को मिलती है, जो इनके स्वाद का अंदाज़ा खुद ब खुद दे देती है.

बीते कुछ वर्षों में सतना में नॉन-वेज फूड कल्चर तेजी से बदला है. लोग अब सिर्फ खाना नहीं, बल्कि नए फ्लेवर और बेहतर एक्सपीरियंस की तलाश में इन हॉटस्पॉट्स तक पहुंच रहे हैं. यही वजह है कि कई छोटे फूड पॉइंट भी अपने यूनिक स्वाद के दम पर काफी लोकप्रिय हो चुके हैं.

रीवा रोड पर स्थित बबूल चिकन पॉइंट चिकन स्टार्टर प्रेमियों का मनपसंद ठिकाना है. यहां मिलने वाला रोस्ट, तंदूरी और मसालेदार चिकन शहर के युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय है. शाम के समय यहां ऑर्डर की लंबी कतारें साफ दिखाती हैं कि इसका स्वाद लोगों को कितना पसंद है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

सेमरिया चौक में खुली शाही बिरयानी नॉन-वेज बिरयानी फैंस के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां की दम-स्टाइल बिरयानी, सुगंधित मसाले और रसदार चिकन के साथ एक ऐसा स्वाद देती है, जिसे खाने वाले बार-बार वापस लौट आते हैं. वीकेंड हो या आम दिन यहाँ हमेशा खूब भीड़ जुटती है.

सतना के नज़रीराबाद में स्थित बॉस रेस्टोरेंट नॉन वेज के शौकीनों के बीच बेहद मशहूर है. यहां मुगलई से लेकर तंदूरी तक हर तरह का नॉन वेज फ्लेवर मौजूद है. इसकी खासियत है कि हर डिश में मसालों का बैलेंस और सर्विंग की क्वालिटी अलग ही अनुभव देती है.

मैहर बायपास पर स्थित अल-बेक शहर से थोड़ा दूर जरूर है, लेकिन इसके फैंस कभी कम नहीं होते. यहां की ग्रेवी डिशेज़, चिकन हांडी और कबाब प्लेटर खास पहचान रखते हैं. शांत लोकेशन और स्वादिष्ट नॉन-वेज इसे फैमिली डिनर के लिए बढ़िया जगह बनाते हैं.

रेस्टोरेंट से हटकर ढाबे वाला स्वाद पसंद करने वालों के लिए बढ़कर रोड स्थित गहरवार ढाबा किसी तोहफे से कम नहीं. यहां की देसी मसालेदार चिकन करी और भुना मटन लोगों की पसंदीदा डिश हैं. खुले माहौल में गरमागरम खाना इसका असली आकर्षण है.

इन पांचों जगहों ने शहर के नॉन-वेज फूड सीन को एक नई पहचान दी है. अलग-अलग स्वाद, लोकेशन और बजट में मिलने वाले विकल्प आज सतना को फूड लवर्स के लिए खास शहर बना रहे हैं.