Last Updated:
Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है, क्योंकि ठंड और शुष्क मौसम त्वचा को रूखा और बेजान बना सकते हैं. इन 6 चीजों का इस्तेमाल करके आप सर्दियों में भी अपनी त्वचा को चमकदार और मुलायम बना सकते हैं.
Winter Skin Care Tips: सर्दियों में त्वचा का ख्याल रखना जरूरी होता है. दिसंबर का महीना शुरू होने वाला है. अब सुबह और शाम के वक्त ठंडी हवाएं चलने लगी हैं, जिसकी वजह से न सिर्फ लोगों की तबियत खराब हो रही है, बल्कि उनकी त्वचा भी रूखी और बेजान दिखने लगी है. सर्दियों में रूखी और बेजान त्वचा की समस्या हर दूसरे व्यक्ति के सामने आती है. यही वजह है कि लोग सर्दियों की शुरुआत से ही त्वचा पर खास ध्यान देने लगते हैं.
कोई साइडिफेक्ट नहीं!
यदि आप भी चाहते हैं कि सर्दी में आपका चेहरा हमेशा खिला-खिला रहे तो हम इसमें आपकी मदद करेंगे. रीवा के रंजीत बाबा हेयर एंड सलून के ब्यूटीशियन विकास सेन ने कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताया, जिनके इस्तेमाल से आपकी त्वचा खिल उठेगी. खास बात ये कि इन चीजों के इस्तेमाल के लिए आपको किसी तरह का अतिरिक्त खर्च नहीं करना पड़ेगा. अच्छी बात ये है कि ये सभी नुस्खे महिला-पुरुष दोनों इस्तेमाल कर सकते हैं. ये सर्दियों में सबसे ज्यादा आजमाए गए घरेलु नुस्खे हैं. इनका कोई साइडिफेक्ट भी नहीं होता है.
गुलाब जल: गुलाब जल हर किसी के घर में आसानी से मिल जाता है. इसके इस्तेमाल से चेहरा फ्रेश रहता है. सर्दियों के मौसम में यदि आप इसका इस्तेमाल करेंगे तो ये त्वचा को हाइड्रेट और नरम रखेगा.
नारियल का तेल: सर्दियों में नारियल का तेल त्वचा की नमी को बनाए रखने में मदद करता है. रात को सोने से पहले हल्के से नारियल तेल की मसाज करने से त्वचा नरम और मुलायम बनी रहती है. आप हर रोज इसका इस्तेमाल कर सकते हैं.
शहद: शहद एक प्राकृतिक मॉइस्चराइजर है और एंटी-बैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. ऐसे में इसे चेहरे पर 10-15 मिनट के लिए लगाकर धो लें. यह त्वचा को कोमल और चमकदार बनाता है. आप शहद को चेहरे पर हर दिन लगा सकते है.
मलाई: सर्दी के मौसम में चेहरे को नमी प्रदान करना बेहद जरूरी हो जाता है. मलाई में मौजूद फैट त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज करता है. इसे हल्दी के साथ मिलाकर फेस पैक की तरह लगाएं. इससे आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बनेगी.
एलोवेरा जेल: एलोवेरा जेल में त्वचा को ठंडक और नमी देने वाले गुण होते हैं. इसे सीधा चेहरे पर लगाने से त्वचा हाइड्रेट रहती है और रूखी नहीं होती है.
ग्लिसरीन: ग्लिसरीन त्वचा की नमी बनाए रखने में बहुत फायदेमंद है. इसे गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाया जा सकता है. यह त्वचा को हाइड्रेटेड और मुलायम बनाए रखता है.
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें
एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें
Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.