स्मृति के घर से आई गुड न्यूज.. पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, शादी पर क्या है अपडेट?

स्मृति के घर से आई गुड न्यूज.. पिता को अस्पताल से मिली छुट्टी, शादी पर क्या है अपडेट?


Smriti Mandhana: महिला टीम की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी का एक-एक अपडेट जानने के लिए फैंस बेताब हैं. पिता की तबियत गड़बड़ाई और शादी टली, जिससे सोशल मीडिया पर कई तरह के कयास लगाए गए. लेकिन अब स्मृति मंधाना के घर से गुड न्यूज देखने को मिल रही है. खबर है कि उनके पिता को अब कोई खतरा नहीं है और उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी मिल गई है. अब सवाल है कि शादी को लेकर क्या अपडेट है?

डॉक्टर्स ने किया कंफर्म?

इंडिया टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक श्रीनिवास मंधाना को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई और उनकी हालत स्टेबल बताई गई. श्रीनिवास को रविवार को सीने में तेज दर्द होने के बाद सांगली के एक हॉस्पिटल ले जाया गया था, शुरू में लगा कि यह हार्ट अटैक है. जिसके चलते स्मृति और पलाश मुच्छल की शादी टाल दी गई. रिपोर्ट में बताया गया हॉस्पिटल अधिकारियों ने कन्फर्म किया है कि वह पूरी तरह से ठीक हैं.

Add Zee News as a Preferred Source


कार्डियक हेल्थ की टेंशन खत्म

एहतियात के तौर पर एंजियोग्राफी की गई, लेकिन डॉक्टरों को कोई ब्लॉकेज नहीं मिला. जिससे उनके कार्डियक हेल्थ को लेकर चिंता कम हो गई. इस तसल्ली देने वाले मेडिकल अपडेट से मंधाना परिवार को बहुत जरूरी आराम मिला है. स्मृति के बिजनेस मैनेजर, तुहिन मिश्रा ने कहा था कि वाइस-कैप्टन ने खुद सेरेमनी को अनिश्चित काल के लिए टालने का फैसला किया. मिश्रा ने स्थिति के इमोशनल असर को बताते हुए कहा था, ‘स्मृति अपने पिता के बहुत करीब हैं. उन्होंने फैसला किया कि जब तक उनके पिता ठीक नहीं हो जाते, यह शादी… अनिश्चित काल के लिए टाल दी गई है.’

ये भी पढे़ं.. 89 चौके, 27 छक्के और 1016 रन… विराट के इलाके से आकर ODI में बनाया महारिकॉर्ड, घातक बैटर का विदेशों में चलता है नाम

शादी पर क्या है अपडेट?

सीनियर मंधाना की छुट्टी हो चुकी है, लेकिन फिलहाल शादी पर कोई नया अपडेट देखने को नहीं मिला है. सोशल मीडिया पर पलाश मुच्छल और स्मृति के रिलेशन पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं. पलाश को लेकर कुछ स्क्रीनशॉट्स भी वायरल हो रहे हैं जिसमें फ्लर्टिंग चैट्स देखने को मिल रही है. हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि वह पलाश की चैट के स्क्रीनशॉट्स हैं.



Source link