हरदा जिले के छीपाबड़ थाना क्षेत्र में 21 वर्षीय युवती ने सल्फॉस खाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार शाम जहरीली दवा पीने के बाद बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
.
ग्राम पिपल्या भारत की रहने वाली प्रिया (21) ने मंगलवार शाम अज्ञात कारणों से सल्फॉस का सेवन कर लिया था। हालत बिगड़ने पर परिवार उसे शहर के निजी अस्पताल ले गया। डॉक्टरों ने उपचार शुरू किया, लेकिन बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, प्रिया तीन बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। वह हरदा में कॉमर्स फाइनल ईयर की छात्रा थी। बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि वह परीक्षा में सफलता नही मिल पाने से डिप्रेशन में चल रही थी।जिसके चलते सम्भवतः उसने यह कदम उठाया है।फिलहाल पुलिस सुसाइड करने के कारणों को लेकर जांच में जुट गई है।