उज्जैन जनसंपर्क विभाग में कलमबंद हड़ताल: प्रशासनिक सेवा से हुई नियुक्ति का प्रदेशभर में विरोध – Ujjain News

उज्जैन जनसंपर्क विभाग में कलमबंद हड़ताल:  प्रशासनिक सेवा से हुई नियुक्ति का प्रदेशभर में विरोध – Ujjain News



जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में राज्य प्रशासनिक सेवा के एक अधिकारी की नियुक्ति के विरोध में प्रदेशभर के जनसंपर्क कार्यालयों में कलमबंद हड़ताल शुरू हो गई है। उज्जैन के संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में भी बुधवार दोपहर बाद कामकाज ठप हो गया।

.

सामान्य प्रशासन विभाग ने 26 नवंबर को एक आदेश जारी किया था। इसके तहत राज्य प्रशासनिक सेवा (2012) के अधिकारी गणेश कुमार जायसवाल, जो उपायुक्त राजस्व नर्मदापुरम संभाग थे, को अपर संचालक जनसंपर्क संचालनालय भोपाल में पदस्थ किया है। भोपाल के साथ उज्जैन के संभागीय जनसंपर्क कार्यालय में भी कर्मचारियों ने विभाग के बाहर आकर आदेश के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

नियुक्ति आदेश निरस्त करने की मांग

जनसंपर्क विभाग के अधिकारी और कर्मचारी इसका विरोध कर रहे हैं। जनसंपर्क अधिकारी संघ, तृतीय श्रेणी कर्मचारी संघ, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ और वाहन चालक संघ ने संयुक्त रूप से कलमबंद हड़ताल शुरू की है। इन सभी संघों की मांग है कि शासन द्वारा जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए।



Source link