डिंडौरी पुलिस ने शुरू की क्यूआर कोड शिकायत व्यवस्था: मोबाइल से स्कैन करते ही खुलेगा फॉर्म, सीधे एसपी तक पहुंचेगी कंप्लेंट – Dindori News


क्यूआर कोड के माध्यम से लोग पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

डिंडौरी में गुरुवार को एसपी वाहिनी सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्यूआर कोड के माध्यम से सीधे एसपी से शिकायत करने की नई व्यवस्था की घोषणा की। पुलिस नियंत्रण कक्ष में आयोजित इस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच अधिक

.

क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज होगी शिकायत

एसपी ने बताया कि जिले में क्यूआर कोड के माध्यम से शिकायत दर्ज करने की यह पहल पहली बार शुरू की जा रही है। नागरिक अपने मोबाइल से क्यूआर कोड स्कैन कर सीधे ऑनलाइन फॉर्म में अपनी समस्या दर्ज कर सकेंगे।

इन क्यूआर कोड के बैनर-पोस्टर सभी थाना और चौकी परिसरों के अलावा शासकीय कार्यालयों और ग्राम पंचायतों में लगाए जाएंगे।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

एसपी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर यह जानकारी दी है।

गोपनीय शिकायत का भी प्रावधान

एसपी ने कहा कि डिंडोरी जिले की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि लोग दूर-दूर से शिकायत दर्ज कराने एसपी कार्यालय या थानों में आते हैं। इस नई प्रक्रिया से ग्रामीणों के समय और पैसे दोनों की बचत होगी।

आवेदन प्राप्त होते ही संबंधित शिकायतकर्ता की शिकायत की जांच करवाई जाएगी और उसे संतुष्ट करने का प्रयास किया जाएगा। यदि शिकायतकर्ता अपनी जानकारी गोपनीय रखना चाहता है, तो उसकी गोपनीयता का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा।



Source link