Last Updated:
Shree Charani Women’s Premier League 2026 Auction: आईसीसी वूमेंस वनडे वर्ल्ड कप में अपनी दमदार गेंदबाजी से भारत को चैंपियन बनाने वाली ऑलराउंडर श्री चरण को वूमेंस प्रीमियर लीग 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 1 करोड़ 30 लाख की बिड कर आगामी सीजन के लिए अपनी टीम में शामिल किया है. श्री चरणी के लिए ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने भी लंबी बिडिंग की थी.
नई दिल्ली: वूमेंस प्रीमियर लीग 2025 के ऑक्शन में भारत की ऑलराउंडर एन श्री चरणी के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए की बिड हुई. श्री चरणी को उनके पिछली फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है. श्री चरणी के लिए ऑक्शन में यूपी वारियर्स की टीम ने भी लंबी बिड की, लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने इस वर्ल्ड चैंपियन ऑलराउंडर के लिए सबसे बड़ी बोली लगाकर उन्हें अपने साथ जोड़ा.
श्री चरणी ने हाल ही में हुए हुए आईसीसी वूमेंस वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था. श्री चरणी टूर्नामेंट में भारतीय टीम के लिए एक्स फैक्टर साबित हुईं थी. उन्होंने टीम इंडिया के लिए 9 मैचों में 4.96 की इकॉनमी रेट से कुल 14 विकेट अपने नाम किए थे. श्री चरणी दीप्ति शर्मा के बाद टीम इंडिया के लिए टूर्नामेंट में दूसरी सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली बॉलर थीं. दीप्ति ने भारतीय टीम के लिए 22 विकेट लिए थे.
श्री चरणी का WPL करियर
श्री चरणी को पिछले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 55 लाख में अपनी टीम के लिए खरीदा था. पिछले सीजन में श्री चरणी का बेस प्राइस सिर्फ 10 लाख था. इस आर्थोडक्स स्पिनर के लिए दिल्ली के अलावा मुंबई इंडियंस की टीम ने भी लंबी बिड की थी. हालांकि, पिछले सीजन में श्री चरणी को दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 2 मैचों में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए थे. वहीं बल्लेबाजी में उन्हें कुछ खास मौका नहीं मिला था, लेकिन इस बार उम्मीद है कि श्री चरणी को दिल्ली की तरफ से ज्याद मैच खेलने को मिलेगी.
टीम इंडिया के लिए खेली हैं 23 मैच
वहीं भारतीय टीम के लिए श्री चरणी के करियर की बात करें तो उन्हें अब तक वनडे और टी20 में खेलने का मौका मिला है. चरणी टीम इंडिया के लिए कुल 18 मैच खेली हैं, जिसमें उन्होंने 23 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा टी20 फॉर्मेट की बात करें तो श्री चरणी ने 5 मैचों में 10 विकेट झटके हैं. इसके अलावा उनका हालिया फॉर्म भी जबरदस्त है. ऐसें में उम्मीद है कि आगामी सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए वह इस फॉर्म को जारी रखेंगी.
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्… और पढ़ें