बुरहानपुर के लालबाग रोड स्थित हकीमी अस्पताल में 11 नवंबर को जैनाबाद निवासी एक महिला की गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया था। इस मामले की जांच के लिए कलेक्टर ने एडीएम वीर सिंह चौहान को शामिल कर
.
ज्ञापन में निजी अस्पताल द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने और डॉक्टर पर लापरवाही बरतने के आरोप में कार्रवाई की मांग की गई। परिजनों ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो सोमवार को वे अन्य पीड़ित परिवारों के साथ मिलकर भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
मृतका वैष्णवी पति नागेश चौहान के रिश्तेदार महेश सिंह चौहान ने बताया कि सरकारी अस्पतालों में सुविधाओं की कमी के कारण लोग निजी अस्पतालों का रुख करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि हकीमी अस्पताल में उनकी रिश्तेदार वैष्णवी की मौत गर्भाशय ऑपरेशन के दौरान हुई क्योंकि वहां ऑक्सीजन उपलब्ध नहीं थी और वेंटिलेटर चालू नहीं थे। उन्होंने कलेक्टर से अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करने, अतिक्रमण हटाने और सभी निजी अस्पतालों की जांच कराने की मांग की।
महेश सिंह चौहान ने अपनी भूख हड़ताल की चेतावनी दोहराई। गौरतलब है कि वैष्णवी की मौत के बाद कुछ अन्य लोगों ने भी अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। हालांकि, हकीमी अस्पताल की डॉ. रेहाना बोहरा ने घटना के पहले दिन ही किसी भी तरह की लापरवाही से इनकार किया था।