एसआईआर सर्वे पर शहर काजी की अपील: एक भी नागरिक छूटना नहीं चाहिए, आज ही फॉर्म भरें और वेबसाइट पर चेक करें – Bhopal News

एसआईआर सर्वे पर शहर काजी की अपील:  एक भी नागरिक छूटना नहीं चाहिए, आज ही फॉर्म भरें और वेबसाइट पर चेक करें – Bhopal News


राजधानी के शहर काजी मुश्ताक अली नदवी ने एसआईआर सर्वे को लेकर मुस्लिम समाज सहित शहर के सभी नागरिकों से एक बार फिर पुरजोर अपील की है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने फॉर्म भर दिया है, वे इस बात की पुष्टि वेबसाइट पर जाकर जरूर कर लें कि उनका फॉर्म सफलतापूर्

.

काजी नदवी ने कहा कि जिन्होंने फॉर्म जमा कर दिया है, वे यह जिम्मेदारी महसूस करें कि उनकी प्रक्रिया सही तरीके से पूरी हुई है। वेबसाइट पर जाकर स्टेटस चेक कर लें। और जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरा, उनसे गुजारिश है कि समय बहुत कम है।

मेरी आवाज सुनते ही आज ही फॉर्म लें और भरकर जमा कर दें। उन्होंने आगे कहा- BLO जो काम कर रहे हैं, वे सरकार की तरफ से नियुक्त कर्मचारी हैं। उनसे पूरे सलीके और तहजीब के साथ बात करें और जो दस्तावेज वे मांगें, उन्हें पूरा करें।

नौजवानों से आह्वान, जागरूकता बढ़ाएं

काजी ने युवाओं और तंजीमों के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा- जो नौजवान इस मुहिम में लगे हैं, अल्लाह उन्हें जजा-ए-खैर दे। लेकिन अब और तेजी की जरूरत है। खासकर उन लोगों की मदद करें जो कम पढ़े-लिखे हैं या फॉर्म भरना नहीं जानते।

उन्होंने समाज को आगाह करते हुए कहा कि हम फिर याद दिलाना चाहते हैं कि कोई भी नागरिक छूटने न पाए। अगर आज हमने कोताही की तो आगे चलकर बड़ी परेशानियां सामने आ सकती हैं। इसलिए हर घर का हर सदस्य इस प्रक्रिया में शामिल हो।

क्यों जरूरी है एसआईआर

  • नागरिक पहचान और दस्तावेजों का रिकॉर्ड अपडेट
  • मतदाता सूची में संशोधन
  • मृत या बाहर शिफ्ट हुए सदस्यों का सत्यापन
शहर काजी पहले भी कर चुके हैं अपील।

शहर काजी पहले भी कर चुके हैं अपील।

ऐसे समझें एसआईआर सर्वे बीएलओ वोटर्स को एक गणना पत्रक देंगे। जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरना होगी। इसमें नाम, पता, उम्र और EPIC नंबर जैसे जानकारी होगी। परिवार में किसी की मृत्यु होने, बाहर शिफ्ट हुए हैं या नाम दूसरे राज्य में दर्ज है। इन्हें संबंधित विधानसभा प्रभारी यानी एसडीएम नोटिस देकर दस्तावेज मांगेंगे।

यह पहचान की प्रक्रिया है, डरने की नहीं काजी नदवी ने कहा कि समाज में एसआईआर को लेकर डर या अफवाहें फैल रही हैं, जबकि ऐसा होना नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि हर देश का नागरिक अपनी पहचान का कार्ड बनवाता है। यह कोई नया या डरने वाला काम नहीं है। बल्कि यह अपने देश की नागरिकता साबित करने और पहचान को मजबूत करने का तरीका है।

अगर आज हमने कोताही की तो कल पहचान संबंधी परेशानी आ सकती है। उन्होंने आगे कहा कि हमें डरने की नहीं, बल्कि जिम्मेदारी से इस काम में भाग लेने की जरूरत है। अगर आपने आज यह काम नहीं किया तो भविष्य में खुद आपको दिक्कत होगी।पढ़ें पूरी खबर



Source link