छिंदवाड़ा शहर में बिजली लाइन से जुड़े जरूरी रखरखाव कार्यों के चलते शुक्रवार यानी आज एक घंटे बिजली कटौती रहेगी। प्रथम विहार फीडर दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
.
अधिकारियों ने बताया कि शटडाउन के दौरान प्रथम विहार कॉलोनी, देवरे कॉलोनी, चौकसे कॉलोनी, गीता नगर और पारस क्षेत्र में बिजली अस्थायी रूप से बंद रहेगी। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान आवश्यक काम निपटा लें और थोड़ी असुविधा के लिए सहयोग बनाए रखें।
बिजली कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि यह रखरखाव कार्य बेहतर और निरंतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जरूरी है। निर्धारित समय में थोड़ी असुविधा होगी, लेकिन काम पूरा होने के बाद सप्लाई सुचारू रूप से बहाल कर दी जाएगी।