ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिनाए 13 जिलों के नाम: कहा- इनका झंडा सिंधिया परिवार के मुखिया के हाथ में है, कभी नहीं झुकने दूंगा – Guna News

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गिनाए 13 जिलों के नाम:  कहा- इनका झंडा सिंधिया परिवार के मुखिया के हाथ में है, कभी नहीं झुकने दूंगा – Guna News


विकास कार्यों का भूमिपूजन करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने गुना जिले के सिंगवासा में करीब 52 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले दो रेलवे ओवरब्रिज (ROB) का बुधवार को भूमिपूजन किया। ये ओवरब्रिज सिंगवासा और मावन रेलवे क्रॉसिंग पर बनाए जाएं

.

सिंधिया तीन दिवसीय गुना दौरे पर हैं। पहले दिन उन्होंने कई विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। सिंगवासा में उन्होंने दो ROB के निर्माण की आधारशिला रखी। दोनों की कुल लागत लगभग 52 करोड़ रुपए है।

सिंधिया बोले- मेरा दरबार गुना की जनता है

कार्यक्रम में सिंधिया ने कहा कि मेरा और आपका रिश्ता नेता और जनता का नहीं है। मेरा और आपका रिश्ता परिवार का रिश्ता है। जो प्यार आप मुझे देते हो, उसके बदले में ब्याज समेत पसीना नहीं, अपना खून एकत्रित कर के सिंधिया परिवार का मुखिया विकास के रूप में आपको देता है।

उन्होंने कहा कि जैसे कोई आस्थावान व्यक्ति बद्रीनाथ, केदारनाथ, वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ या महाकाल मंदिर न जाए तो मन व्याकुल रहता है, वैसे ही मेरे लिए मेरा दरबार गुना की जनता है, जिसके सामने मुझे शाष्टांग करना पड़ता है।

सिंधिया ने आगे कहा कि आप अगर अपने घर नहीं जाओगे, अपने माता-पिता से नहीं मिलोगे, अपने बच्चों से नहीं मिलोगे, तो मन व्याकुल रहेगा न। वहीं रिश्ता आपका मेरे साथ है। अगर हर महीने मैं न मिलूं, तो मेरा मन भी व्याकुल हो जाता है।

13 जिलों का ‘झंडा’ उठाने की बात दोहराई

अपने संबोधन में सिंधिया ने कहा कि मैं जब संसद में बोलता हूं या किसी भी मंच पर बोलता हूं, तो कभी नहीं समझता कि ये ज्योतिरादित्य सिंधिया की आवाज है, मैं समझता हूं कि ये ग्वालियर-चंबल संभाग की आवाज है।

उन्होंने आगे कहा कि इसलिए आपका झंडा, श्योपुर का झंडा, मुरैना का झंडा, भिंड का झंडा, ग्वालियर का झंडा, दतिया का झंडा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी का झंडा, विदिशा का झंडा, शाजापुर, मंदसौर, नीमच, रतलाम का झंडा सिंधिया परिवार के मुखिया के हाथ में है और कभी भी इस झंडे को मैं झुकने नहीं दूंगा, ये विश्वास मैं आपको दिलाता हूं।”

कार्यक्रम को संबोधित करते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया।

दोनों ओवरब्रिज को ‘नई ऊर्जा देने वाला क्षण’ बताया

सिंधिया ने सिंगवासा और मावन ROB को गुना की आकांक्षाओं को नई ऊर्जा और दिशा देने वाली योजनाएं बताया। उन्होंने कहा कि पंचमुखी हनुमान मंदिर ROB और मावन ROB से श्रद्धालुओं और आम लोगों दोनों को बड़ा लाभ मिलेगा। उन्होंने इन परियोजनाओं के लिए केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का भी आभार व्यक्त किया।

ROB से यातायात और आर्थिक गतिविधियों को राहत

सिंधिया ने कहा कि इन ROB के निर्माण से क्षेत्र की समस्याओं का स्थायी समाधान होगा। ये मार्ग उत्तर प्रदेश, राजस्थान और मध्यप्रदेश को जोड़ने वाली आर्थिक धारा को सुगम बनाएगा। उन्होंने कहा कि ये पुल व्यापार, उद्योग और कृषि उत्पादों के परिवहन को तेज करेंगे। छात्रों, व्यापारियों, किसानों और दैनिक यात्रियों के लिए अब सुरक्षित और निर्बाध मार्ग उपलब्ध होगा।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिक।

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को दिया श्रेय

अपने संबोधन में सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और दृष्टि के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की विकासपरक प्रतिबद्धता से प्रदेश की परियोजनाओं को गति मिली है।

सिंधिया ने कहा कि आज का दिन केवल लोकार्पण और भूमिपूजन का नहीं, बल्कि हमारे साझा सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने की दिशा में उठाया गया ठोस कदम है। आइए मिलकर बनाएं विकसित मध्यप्रदेश और विकसित भारत।



Source link