Last Updated:
Manoj Tiwary Tears Into gautam gambhir: साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने हेड कोच गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल उठाए और बीसीसीआई से टेस्ट क्रिकेट के लिए नया कोच लाने की मांग की. उन्होंने कहा, जो प्रक्रिया वे अपना रहे हैं वो सही रणनीति या प्लान नहीं है.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ घर पर टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद हर तरफ इसे लेकर बात हो रही है. फैंस से लेकर तमाम पूर्व क्रिकेटर इस तरह से भारतीय टीम के घुटने टेकने पर नाराज हैं. पूर्व भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने भारत को घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ शर्मनाक हार मिलने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर पर जमकर निशाना साधा. तिवारी ने कहा कि उन्हें इस नतीजे पर कोई हैरानी नहीं हुई, क्योंकि टीम की रणनीति और कोच की अजीबोगरीब फैसलों को देखते हुए ऐसा ही होना तय था.
तिवारी ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा, “सच कहूं तो ये पहले से ही साफ था. ये होना ही था. मुझे पता था कि चीजें सही नहीं चल रही हैं, जो प्रक्रिया वे अपना रहे हैं वो सही रणनीति या प्लान नहीं है. टीम में बार-बार बदलाव किए जा रहे थे, जो साफ नजर आ रहा था. ऐसा बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में भी हुआ, न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में भी और अब साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी.”
तिवारी ने यह भी कहा कि अब वक्त आ गया है कि बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट में गंभीर से आगे सोचे. “बिल्कुल. इसमें कोई दो राय नहीं है. (क्या भारत को अलग रेड-बॉल कोच रखना चाहिए). अब समय आ गया है कि वे यह फैसला लें ताकि भारतीय टेस्ट क्रिकेट को बचाया जा सके. यही सबसे जरूरी बात है.”
बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ जीता भारत
भारतीय टीम ने गौतम गंभीर के कोच बनने के बाद से अब तक कुल 19 टेस्ट मैच खेले हैं. इसमें घर पर खेली गई न्यूजीलैंड के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा. ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में बुरा हाल हुआ और अब साउथ अफ्रीका ने भी सूफड़ा साफ कर दिया. 10 टेस्ट गंभीर की कोचिंग में भारत अब तक हारा है जबकि 2 ड्रॉ हुए हैं. 7 मैच जो टीम ने जीता है उसमें बांग्लादेश और वेस्टइंडीज के खिलाफ 2-2 जीत शामिल है. एक मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और दो इंग्लैंड में जीता है.
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें