Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर के ललित शाह और नेहा शाह की प्रेम कहानी 19 साल पुरानी है. परिवार के विरोध के बावजूद दोनों ने लव मैरिज की और किराए के घर में रहकर जीवन यापन किया. आज ललित अपना व्यवसाय चला रहे हैं, दो लोगों को रोजगार दे रहे हैं और परिवार सुखी-समृद्ध है. पत्नी नेहा की मदद से उन्हें सफलता मिली.
बुरहानपुर. जब यदि लव मैरिज की बात आती है, तो शादी करने के लिए लड़का और लड़की के परिवार के लोग अक्सर मना ही करते हैं, लेकिन कुछ परिवार होते हैं, जो दोनों स्थितियों को समझ कर प्रेम करने वाले लड़का और लड़की का विवाह करवा देते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के सिलमपुरा क्षेत्र में रहने वाले ललित शाह और उनकी पत्नी नेहा शाह की भी कुछ ऐसी ही एक प्रेम कहानी है. ललित शाह ने बीएससी फाइनल करने के बाद ऑटोमोबाइल सेक्टर में काम करना शुरू किया. उनकी मंगेतर नेहा शाह ने एमएससी करने के बाद वह भी ऑटोमोबाइल में काम करती थी. दोनों का मिलना हुआ एक दिन रेणुका माता मंदिर पहुंचे, जहां पर ललित ने अपनी प्रेमिका नेहा को प्रपोज कर दिया नेहा ने इस प्रपोज को एक्सेप्ट करते हुए दोनों की लव स्टोरी आगे बड़ी परिवार में शादी की बातें चली, लेकिन दोनों ही परिवारों ने मना कर दिया, जिसके बाद ललित और नेहा ने लव मैरिज कर दोनों साथ रहने लगे. आज 19 वर्षों से दोनों साथ में रह रहे हैं. ललित बताते हैं कि पहले मैं दूसरों के यहां नौकरी करता था, लेकिन आज मैं अपना खुद का व्यवसाय कर रहा हूं. इसके पीछे का कारण मेरी पूरी पत्नी है, जिसने मेरा हर पल हर दिन हर रोज सहयोग किया है. उसी की बदौलत आज मुझे सक्सेस मिली है. मैं दो लोगों को रोजगार दे रहा हूं.
परिवार ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब परिवार के ललित शाह से बात की, तो उन्होंने बताया कि मेरी लव स्टोरी 19 साल पुरानी है. मेरी पत्नी का मेरी सक्सेस के पीछे बहुत बड़ा सहयोग है. उसकी बदौलत आज मैं सक्सेस हो पाया हूं और मैं दो लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं. मैं अपना खुद का व्यवसाय करता हूं. ऑटोमोबाइल सेक्टर में ही काम कर रहा हूं. मेरे तीन बच्चे हैं और मेरा परिवार आज सुखी समृद्ध और संपन्न हो गया है.
किराए के घर में रहकर गुजारे 10 साल
ललित बताते हैं कि जब इस शादी के लिए घर परिवार के लोगों से बात की तो दोनों ही परिवार के लोग राज थे, जब हम दोनों ने एक दूसरे से शादी के लिए बात की और शादी की तो हमको घर परिवार से अलग किराए के घर में रहना पड़ा. हमने 10 साल तक अलग रहकर अपना जीवन यापन किया. आज मेरा खुद का अपना घर है और मेरे तीन बच्चे हैं आज मेरा परिवार संपन्न हो गया है.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें