मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत मंदसौर की वायडी नगर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन गुमशुदा नाबालिग बालिकाओं को सुरक्षित ढूंढकर उनके परिवारों को सौंप दिया।
.
एसपी विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन में जिलेभर में अभियान तेज किया गया था। इसी क्रम में एडिशनल एसपी टी.एस. बघेल, सीएसपी जितेंद्र सिंह भास्कर और वायडी नगर थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय द्वारा लगातार तलाश की जा रही थी।
तीनों बालिकाओं की गायब होने की घटना ये तीनों बालिकाएं अलग-अलग तारीखों में लापता हुई थीं। पहला मामला 10 मई 2024 का है, जिसमें मनोज जेरिया ने बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी और थाना वायडी नगर में धारा 363 के तहत प्रकरण दर्ज हुआ था।
दूसरा मामला 24 नवंबर 2025 का है, जिसमें नवीन कुरील ने बेटी के लापता होने की शिकायत की, जिस पर धारा 137(2) बीएनएस के तहत केस दर्ज हुआ। तीसरी शिकायत भी 24 नवंबर 2025 को सुनीता पढियार द्वारा दर्ज कराई गई, जिसमें नाबालिग के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज हुई और इस मामले में भी धारा 137(2) बीएनएस लागू की गई।
खोजबीन के लिए विशेष टीम गठित की गई थी थाना प्रभारी शिवांशु मालवीय ने उप निरीक्षक विनय बुंदेला और कपिल सौराष्ट्रीय की एक विशेष टीम गठित की। टीम ने विभिन्न संभावित स्थानों पर दबिश दी, मुखबिरों से जानकारी जुटाई और सायबर सेल की तकनीकी सहायता ली। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने तीनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके माता-पिता के हवाले कर दिया। पुलिस की इस कार्रवाई की जिले में सराहना की जा रही है।