Last Updated:
Burhanpur News: बुरहानपुर के मोहम्मदपुरा निवासी दीपक तायडे ने सिर्फ ₹10,000 लगाकर चाय की दुकान शुरू की थी. आठवीं पास होने और बेरोजगारी से जूझने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया से प्रेरणा लेकर यह कदम उठाया. 10 वर्षों में उनका काम सफल हुआ और आज वे रोजाना ₹1500–2000 कमा रहे हैं. साथ ही दो लोगों को रोजगार भी प्रदान कर रहे हैं.
बुरहानपुर. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में आज भी कई युवा ऐसे दिखने में आते हैं कि जो लगातार संघर्ष करते रहते हैं. मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के मोहम्मदपुरा क्षेत्र में रहने वाले दीपक तायडे भी एक ऐसे युवक है कि जो कक्षा आठवीं तक पड़े, लेकिन कोई रोजगार नहीं था जिसको लेकर काफी चिंतित थे. उन्होंने ₹10000 लगाकर चाय के एक स्टॉल की शुरुआत की थी. आज वह 10 वर्षों से चाय की दुकान का संचालन कर रहे हैं और दो लोगों को रोजगार दे रहे हैं. उनका कहना है कि मैं आठवीं पढ़ा लिखा हूं. ज्यादा पढ़ा लिखा नहीं हूं, लेकिन मैंने 10 वर्ष पहले इस चाय की दुकान की शुरुआत की थी, तब काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन आज मैं सक्सेस हो गया हूं और दो लोगों को रोजगार भी दे रहा हूं रोजाना हजार ₹2000 रोज की कमाई कर लेता हूं.
युवक ने दी जानकारी
लोकल 18 की टीम ने जब चाय की दुकान का संचालन करने वाले दीपक तायडे से बात की तो उन्होंने बताया कि मैं कक्षा आठवीं तक पढ़ा हु. उसके बाद मेरा पढ़ने का मन नहीं होता था और मेरे पास कोई काम भी नहीं था मैं बेरोजगार था अपने घर पर बैठे रहता था, जब मुझे सोशल मीडिया के माध्यम से पता चल क्यों न अपन भी एक छोटी सी चाय की दुकान की शुरुआत कर सकते हैं. परिवार के लोगों से मैने ₹10000 की मांग की परिवार के लोगों ने मुझे सहयोग किया ₹10000 लगाकर मैंने चाय की दुकान की शुरुआत की थी. आज मैं दो लोगों को रोजगार दे रहा हूं. और मेरे घर परिवार का भी पालन पोषण कर लेता हूं. मेरे यहां पर सुबह से लेकर तो देर शाम तक लोग चाय पीने के लिए आते हैं. मैं घोटवा चाय बनाता हूं. ₹10 की एक चाय बेचता हूं.
दो लोगों को दे रहा हुं रोजगार
दुकान संचालक का कहना है कि मैने बहुत ही कम संसाधन से दुकान की शुरुआत की थी. जब मेरी चाय लोगों को पसंद आते गई. लोग मेरे यहां पर आने लगे सुबह से लेकर देर शाम तक दो से ₹4000 की चाय बेच देता हूं. जिससे मुझे हजार से ₹1500 की बचत हो जाती है और मैं दो लोगों को रोजगार भी देता हूं. जिससे उनका परिवार भी पल जाता है. यदि आप भी बेरोजगार हैं तो आप भी चाय की दुकान की शुरुआत कर सकते हैं.
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has…और पढ़ें
Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two and Half Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has… और पढ़ें