23 महीने बाद वनडे खेलेगा ये धुरंधर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में मिलेगी एंट्री! विराट कोहली ने दिया गुरुमंत्र

23 महीने बाद वनडे खेलेगा ये धुरंधर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ प्लेइंग-11 में मिलेगी एंट्री! विराट कोहली ने दिया गुरुमंत्र


India vs South Africa Ruturaj Gaikwad: साउथ अफ्रीका के खिलाफ रांची में रविवार (30 नवंबर) को होने वाले पहले मैच में धाकड़ बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ को मौका मिल सकता है. वह 23 महीनों के बाद 50 ओवरों के मैच में भारत के लिए खेलने के करीब हैं. मैच से दो दिन पहले उन्हें स्टेडियम में जमकर बल्लेबाजी करते हुए देखा गया. इस दौरान कार्यवाहक कप्तान केएल राहुल और हेड कोच गौतम गंभीर ने उनसे काफी बात की. यहां तक कि दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने उन्हें बल्लेबाजी को लेकर सलाह दी. इसके बाद यह माना जाने लगा है कि वह उपकप्तान श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं.

कोच को ऋतुराज से काफी उम्मीदें

टीम इंडिया के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने ऋतुराज पर भरोसा जताते हुए कहा कि अगर उन्हें आने वाली इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका ODI सीरीज में मौका मिलता है, तो वह देश को गर्व महसूस कराएंगे. मोर्कल ने उन्हें एक लंबे समय से क्वालिटी प्लेयर बताते हुए तारीफ की. गेंदबाजी कोच ने कहा, ”उनका यहां होना बहुत अच्छा है. वह कई सालों से एक क्वालिटी प्लेयर रहे हैं, और अगर उन्हें यह मौका मिलता है, तो मुझे पूरा यकीन है कि वह देश को बहुत गर्व महसूस कराएंगे.”

Add Zee News as a Preferred Source


ऋतुराज का रिकॉर्ड

ऋतुराज के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो वह भारत के लिए अब तक 6 वनडे और 23 टी20 मैचों में खेल चुके हैं. वनडे में उन्होंने टीम इंडिया के लिए 19.16 की औसत से 115 रन बनाए. इस दौरान एक अर्धशतक लगाया है. ऋतुराज ने अपना पिछला वनडे मुकाबला साउथ अफ्रीका के खिलाफ ही 19 दिसंबर 2023 को ग्केबराह में खेला था. वहीं, 23 टी20 मैचों में उन्होंने 39.56 की औसत से 633 रन बनाए. इसमें एक शतक और 4 अर्धशतक शामिल है.

ये भी पढ़ें: टेस्ट में ऐतिहासिक जीत… ODI में नहीं गलेगी साउथ अफ्रीका की दाल, घात लगाए बैठा सबसे बड़ा ‘दुश्मन’

गेंदबाजों पर मोर्कल को भरोसा

इस बीच मोर्कल ने यह भी बताया कि यह सीरीज अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा जैसे बॉलर्स के लिए एक मजबूत साउथ अफ़्रीकी बैटिंग लाइनअप के खिलाफ अनुभव हासिल करने का एक कीमती मौका है. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह प्रेशर में उनकी स्किल्स को टेस्ट करेगी और उन्हें निखरने में मदद करेगी. मोर्केल ने कहा, “अर्शदीप, हर्षित और उन सभी लोगों के लिए यह एक शानदार मौका है. हम हमेशा उन लोगों को अनुभव लेने के लिए ज्यादा से ज्यादा मैच टाइम देना चाहते हैं और वे एक अच्छी बैटिंग लाइन-अप के खिलाफ खेलेंगे.”

ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप 2027 में खेलेंगे विराट कोहली-रोहित शर्मा? वनडे सीरीज से ठीक पहले कोच ने दे दिया बवाली बयान

धाकड़ बल्लेबाजों के सामने असली टेस्ट

मोर्कल ने कहा कि मैथ्यू ब्रीट्जके, डेवाल्ड ब्रेविस और एडेन मार्करम जैसे खिलाड़ियों का सामना करने से टीम की दबाव झेलने, मौकों का फायदा उठाने और बॉलिंग यूनिट को कीमती अनुभव हासिल करने में मदद करने की क्षमता का टेस्ट होगा. मोर्कल ने आगे कहा, ”मुझे लगता है कि मैथ्यू ब्रीट्जके, ब्रेविस, एडेन मार्करम, ये लोग व्हाइट बॉल क्रिकेट को एक एग्रेसिव ब्रांड के तौर पर कैसे खेलते हैं. इसलिए यह देखना एक अच्छा टेस्ट होगा कि वे प्रेशर को कैसे हैंडल करते हैं, वे उन मौकों में कैसे खेलते हैं.”



Source link