कॉमनवेल्थ गेम्स का वो गोल्डन ईयर जब भारत ने जीते 101 मेडल, पूरी दुनिया हो गई थी हैरान

कॉमनवेल्थ गेम्स का वो गोल्डन ईयर जब भारत ने जीते 101 मेडल, पूरी दुनिया हो गई थी हैरान


Maximum Medals For India Commonwealth Games: भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 की मेजबानी मिली है. गुजरात के अहमदाबाद में कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 का आयोजन होगा. कनाडा के हैमिल्टन में 1930 में पहली बार कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था. ऐसे में भारत की मेजबानी में इस प्रतिष्ठित खेल का सौंवा साल मनाया जाएगा. इसलिए यह आयोजन खास होगा.

भारत कर चुका है मेजबानी
भारत पहले भी कॉमनवेल्थ गेम्स ऑर्गेनाइज कर चुका है. आखिरी बार 2010 में नई दिल्ली में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन हुआ था. इस ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट में भारतीय दल का प्रदर्शन कई सालों से बेहतरीन रहा है, लेकिन जब दिल्ली में ये खेल आयोजन हुआ था तब इंडिया की मेडल टैली ने हर किसी को हैरान कर दिया था. आइए उस गोल्डन ईयर को याद करते हैं. 

इस साल जीते सबसे ज्यादा मेडल
भारत में 2010 में कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन 3 से 14 अक्टूबर तक हुआ था. इंडिया ने अपने घर में कॉमनवेल्थ गेम्स इतिहास का सबसे अच्छा प्रदर्शन किया था. भारतीय दल 38 गोल्ड, 27 सिल्वर और 36 ब्रॉन्ज मेडल के साथ कुल 101 पदक लेकर दूसरे स्थान पर रहा था. 74 गोल्ड, 55 सिल्वर और 48 ब्रॉन्ज के साथ कुल 177 पदक लेकर ऑस्ट्रेलिया पहले पोजीशन पर रही थी.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत का अब तक का प्रदर्शन
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के अब तक के प्रदर्शन पर नजर डालें तो कुल 564 पदक (203 गोल्ड, 190 सिल्वर, 171 ब्रॉन्ज) हमारे हिस्से आए हैं. भारत पदक जीतने के मामले में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और कनाडा के बाद चौथे स्थान पर है. भारत ने 1934 से सभी गेम्स में हिस्सा लिया है और हाल के सालों में लगातार टॉप-5 में रहा है. शूटिंग भारत का सबसे मजबूत खेल रहा है, जिसमें 135 मेडल (63 गोल्ड) जीते गए हैं. वुशू, कुश्ती और वेटलिफ्टिंग जैसे खेलों में भी मजबूत प्रदर्शन रहा है. अहमदाबाद में होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स 2030 में भारत 2010 के रिकॉर्ड को तोड़ सकता है.

(इनपुट-आईएएनएस)



Source link