Last Updated:
Gautam Gambhir Trolled in Ranchi: रांची में भी टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर को फैंस की ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. घर में साउथ अफ्रीका के हाथों टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप के बाद से ही गंभीर को लेकर फैंस में गुस्सा है. गुवाहाटी में दूसरा टेस्ट गंवाने के उनके खिलाफ हाय-हाय के नारे लगे थे.
नई दिल्ली. साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 0-2 से हार मिलने के बाद हेड कोच गौतम गंभीर की जमकर आलोचना हो रही है. गंभीर के कोच रहते टीम का प्रदर्शन बहुत निराशाजनक रहा है. पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ घर में ही 0-3 से करारी हार मिली. अब साउथ अफ्रीका ने भारत का उसी के घर में सूपड़ा साफ कर दिया. लगातार दो बड़ी सीरीद हार से नाराज फैंस अब सीधे गंभीर पर गुस्सा निकाल रहे हैं. फैंस गंभीर को लेकर इतने आक्रोश में हैं कि वनडे सीरीज का पहले मुकाबले के लिए रांची में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन एक दौरान वह फिर बुरी तरह ट्रोल हो गए. गुवाहाटी में साउथ अफ्रीका से दूसरा मैच हारने और सीरीज गंवाने के बाद गंभीर के खिलाफ हाय-हाय के नारे लगे थे.
गुस्साए फैन ने गंभीर को क्या कह दिया?
रांची में टीम इंडिया साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले वनडे मैच 30 नवंबर को खेलेगी. इससे ठीक पहले एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन खुलेआम भारतीय हेड कोच को ट्रोल कर रहा है. वायरल वीडियो में एक फैन को स्टैंड्स से टीम का प्रैक्टिस सेशन देखते हुए दिखाया गया है. जैसे ही गौतम गंभीर वहां दिखे फैन ने गुस्से में चिल्लाते हुए उन्हें कोचिंग छोड़ने के लिए कह दिया. फैन ने तंज कसते हुए कहा, ‘हम घर में 3-0 से हार गए और फिर साउथ अफ्रीका से भी हार गए. कोचिंग छोड़ दो. साउथ अफ्रीका के खिलाफ अपने घर में नहीं जीत सकते. 2027 का वर्ल्ड कप भूल जाओ.’