गुना| जिला चिकित्सालय गुना के मनकक्ष द्वारा शुक्रवार को नर्सिंग कॉलेज, म्याना में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार में 145 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया, जिन्हें मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी प्रदान क
.
मुख्य वक्ता डॉ. अंकिता रघुवंशी ने बताया कि छात्रों में पढ़ाई का दबाव, एग्जाम स्ट्रेस और प्रदर्शन को लेकर चिंता आम समस्या है, जो कई बार घबराहट, बेचैनी और पढ़ाई में मन न लगने का कारण बनती है। उन्होंने ऑब्सेसिव कंपल्सिव डिसऑर्डर, एंजाइटी विकार जैसी गंभीर मानसिक बीमारियों के लक्षण, कारण और उपचार के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी।