राजगढ़ जिले के ग्राम पंचायत दंड और भवानीपुरा में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता चौपाल आयोजित की गई। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी श्याम बाबू खरे के मार्गदर्शन में ग्रामीणों को बाल विवाह के नुकसान और कानूनी प्रावधानों की
.
जन-जागरूकता अभियान से 6 बाल विवाह रोके
खिलचीपुर परियोजना की संतोष चौहान ने बताया कि परियोजना क्षेत्र की 36 ग्राम पंचायतों में अब तक लगभग 70 गांवों में अभियान चलाया गया। इस दौरान 6 बाल विवाह समय रहते रोके गए। उन्होंने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर डालता है और समाज की प्रगति में बाधा उत्पन्न करता है।
अभियान की नोडल अधिकारी रश्मि चौहान ने समाज की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि हर बच्चा अपने सपनों को पूरा करे, इसके लिए बाल विवाह रोकना जरूरी है। अभियान में 24 घंटे सक्रिय निगरानी दल किसी भी सूचना पर तुरंत कार्रवाई करता है।
जागरूकता के लिए निकाली रैली
चौपाल में बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, स्वास्थ्य जोखिम और शिक्षा पर प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई। ग्रामीणों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181 और बाल विवाह कंट्रोल रूम (07372–254360) से शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया भी बताई गई। चौपाल के अंत में उपस्थित लोगों ने बाल विवाह मुक्त समाज बनाने की शपथ ली और रैली निकालकर ग्रामीणों से बाल विवाह जैसी कुप्रथा को खत्म करने की अपील की।