सीहोर जिले के इछावर थाना पुलिस ने गुराड़ी जोड़ के पास एक टपरी में जुआ खेलते हुए 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने 1,37,420 रुपये नकद, 15 मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और दो चार पहिया वाहन जब्त किए हैं।
.
पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना प्रभारी इछावर निरीक्षक पंकज कुमार वाडेकर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग टपरी में रुपये की हार-जीत के लिए जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर छापा मारा और सभी आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।
गिरफ्तार लोगों में मेहबूब शाह, शोएब शेख, अर्जुन खाती, अकील पठान, आबुल खा, अजीज खां, राकेश देवड़ा, इकबाल खां, अनवर पठान, अमन खान, आमिर कुरैशी, सुभान शाह, जकरिया खान और हकीम मंसूरी शामिल हैं। सभी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।