रायसेन में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की छापेमारी: 11 प्रकरण दर्ज, 35 लीटर कच्ची शराब व 3,000 किलो महुआ लाहन जब्त – Raisen News

रायसेन में अवैध शराब पर आबकारी विभाग की छापेमारी:  11 प्रकरण दर्ज, 35 लीटर कच्ची शराब व 3,000 किलो महुआ लाहन जब्त – Raisen News


रायसेन जिले में आबकारी विभाग ने शनिवार को अवैध शराब के खिलाफ दो बड़ी कार्रवाई की। इन कार्रवाइयों में कुल 11 प्रकरण दर्ज किए गए, भारी मात्रा में अवैध शराब और महुआ लाहन जब्त कर नष्ट किया गया।

.

पहली कार्रवाई आबकारी वृत रायसेन और ओबेदुल्लागंज की संयुक्त टीम ने उमरावगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पारखेड़ी और सिमरोधा में दबिश दी।

टीम ने नदी किनारे झाड़ियों और जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान कच्ची हाथभट्टी शराब और महुआ लाहन बरामद हुआ। इस पर कुल 5 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई में 35 लीटर अवैध हाथभट्टी शराब और करीब 2500 किलोग्राम महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर नष्ट कर किया।

दूसरी कार्रवाई बेगमगंज आबकारी विभाग द्वारा की गई। मुखबिर सूचनाओं और सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के आधार पर विभाग ने नौ गांवों – बम्होरी, सिमरिया, खिरकाघाटी, गगनवाड़ा, जाम, सपनापुर, करतौली, डुंगरिया और सीतापार में दबिश दी।

इस दौरान 40 पाव देशी मदिरा, लगभग 12 लीटर हाथभट्टी कच्ची शराब और लगभग 570 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया। बरामद महुआ लाहन का सैंपल लेकर मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। जब्त की गई मदिरा कीमत 62,910 रुपए आंकी गई है। कार्रवाई में कुल छह प्रकरण दर्ज किए गए। आबकारी वृत बेगमगंज के प्रभारी रविंद्र अहिरवार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

सहायक आबकारी आयुक्त दीपक अवस्थी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार में लिप्त लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।



Source link