शाजापुर में लालघाटी पुलिस ने एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया। बालिका के परिजनों ने 28 नवंबर को लालघाटी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस सूचना पर तत्परता दिखाते हुए, अपराध क्रमांक 268/2025, धारा 137
.
थाना प्रभारी निरीक्षक अर्जुन सिंह मुजाल्दे के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुमशुदा बालिका की त्वरित तलाश के लिए स्थानीय स्तर पर व्यापक प्रयास किए। इसके साथ ही सोशल मीडिया, आसपास के थानों और अन्य जिलों में भी सूचना प्रसारित कर संभावित ठिकानों पर लगातार निगरानी रखी गई।
विश्वसनीय सूचना मिलने पर पुलिस टीम को नलखेड़ा बस स्टैंड भेजा गया। कड़ी मेहनत और सतर्कता के बाद, 29 नवंबर 2025 को सुबह 4:30 बजे नाबालिग बालिका को सकुशल दस्तयाब कर लिया गया। उसे उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी अर्जुन सिंह मुजाल्दे, प्रधान आरक्षक प्रमोद नागर, आरक्षक संजय गुर्जर और महिला आरक्षक नेहा रेकवार की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।