सीधी में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव: पहले से शादीशुदा है युवक, रात 12 बजे घर से गायब थी युवती – Sidhi News

सीधी में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी-प्रेमिका के शव:  पहले से शादीशुदा है युवक, रात 12 बजे घर से गायब थी युवती – Sidhi News


सीधी जिले के भुईमाड़ थाना क्षेत्र के तेलियान मोहल्ले में शनिवार दोपहर एक आम के पेड़ पर एक युवक और युवती के शव लटके मिले। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मृतकों की पहचान अमरकेश साहू (20) और संगीता यादव (19) के रूप में हुई है।

.

सूचना मिलते ही भुईमाड़ थाना प्रभारी डीडी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल युवक के घर से मात्र 50 मीटर और युवती के घर से लगभग एक किलोमीटर दूर बताया जा रहा है। पुलिस ने मौके का पंचनामा तैयार किया और दोनों शवों को पेड़ से उतरवाकर मॉर्चुरी भेजवाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए।

शव के पास मौजूद ग्रामीण।

शादीशुदा था युवक

अमरकेश साहू तेलियान मोहल्ला, भुईमाड़ का निवासी था और उसकी शादी 2023 में हुई थी। वहीं, संगीता यादव कठौतिया, भुईमाड़ की रहने वाली थी। वह शुक्रवार रात करीब 12 बजे अपने घर से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई थी।

संगीता के परिवारजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। इस दौरान रात करीब 3 बजे अमरकेश को घर के पास देखा गया था। शनिवार सुबह स्थानीय निवासी रामसखा साहू ने पेड़ पर दोनों शवों को लटका देखा और तुरंत गांव वालों तथा पुलिस को सूचना दी। दोनों के बीच पहले से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

पंचनामे की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।

पुलिस को मामला संदिग्ध लगा

थाना प्रभारी डीडी सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा, “घटना की जांच हर एंगल से की जा रही है। दोनों परिवारों से पूछताछ की जा रही है और मोबाइल कॉल डिटेल्स भी खंगाली जाएंगी।”



Source link